गधेरे में मिला संदिग्ध परिस्थितियों में वनकर्मी का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

नैनीताल जिले के नैना वन क्षेत्र से लापता चल रहे उपनल कर्मी दयाल सिंह (53) का शव किलबरी वन विश्राम भवन के समीप गधेरे में संदिग्ध अवस्था में मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की के अनुसार, दयाल सिंह किलबरी वन विश्राम भवन में चौकीदार के पद पर तैनात थे। पांच अप्रैल को ड्यूटी के दौरान वह अचानक लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। विभागीय कर्मचारियों व उनके परिजनों ने किलबरी और आसपास के वन क्षेत्रों में खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। विभाग ने मल्लीताल कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसआई मो. यूनुस ने बताया कि दयाल सिंह का शव वन विभाग के किलबरी गेस्ट हाउस के समीप गधेरे में मिला है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच कर ली है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद वन विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने जुटाए हैं।

और पढ़े  चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड, पहली बार केदारनाथ पहुंचे 19 लाख से अधिक श्रद्धालु
  • Related Posts

    उत्तराखंड बस हादसा अपडेट: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 9 की मौत, 26 घायलों में कुछ की हालत गंभीर

    टिहरी जिले में गूलर घाटी के पास आज सुबह हुए बस हादसे में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में से भी छह…

    उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा-: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 8 लोगों की मौत, 20 को निकाला, बचाव अभियान जारी

    हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह गूलर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।…