उत्तराखंड : धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, उपनल कर्मचारियों को दिया दीपावली से पहले वेतन बढ़ोतरी का तोहफा..

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मंगलवार को कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान कैबिनेट ने कई अहम निर्णय लिए। वहीं, कैबिनेट के फैसले से प्रदेश के उपनल कर्मचारियों की मुराद भी पूरी हो गई। सरकार ने उपनल कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारी लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। सरकार ने फैसला लिया है कि जिन कर्मचारियों की नौकरी 10 साल की है उनके दो हजार रुपये और 10 साल से अधिक नौकरी वाले कर्मचारियों के वेतन में तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। साथ ही एक निश्चित बढ़ोतरी हर साल की जाएगी। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मामले में सीएम को अधिकृत किया गया। वे ही उनके मानदेय बढ़ोतरी पर निर्णय लेंगे।

ये फैसले लिए गए-

आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1000 और प्रोत्साहन राशि में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। आशाओं को हर महीने 6500 रुपये मानदेय मिलेगा। अभी उन्हें करीब 5000 रुपये दिए जाते हैं। – सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं के भाड़े का भुगतान तत्काल किया जाएगा।
– सीएम की घोषणा के तहत सोमेश्वर अस्पताल को 100 बेड के अस्पताल के तौर ओर बढ़ाया जाएगा।
– विधायक निधि से प्रशासनिक मद में 2 फीसदी कन्टेंजेसी दिया जाता था, जिसे अब 1 फीसदी कर दिया गया।
– खरीफ सत्र में धान की खरीद नीति तय की गई है।
– चमोली के जोशीमठ में तोक की जमीन का म्युटेशन आईटीबीपी को होगा।


Spread the love
और पढ़े  साइबर ठगी: किसान के खाते से 1 लाख से ज्यादा की रकम उड़ाई,FIR दर्ज
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *