साइबर ठगी: किसान के खाते से 1 लाख से ज्यादा की रकम उड़ाई,FIR दर्ज

Spread the love

काश्तकार के गुम मोबाइल से साइबर अपराधियों ने उन्हें एक लाख से अधिक की चपत लगा दी। इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। आवास विकास में किराये पर रहने वाले जगदीश ने कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि 22 फरवरी को वह एमबी काॅलेज के पास से सिंधी चौराहे की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसका फोन गुम हो गया। उसने काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला।

 

दोपहर चार बजे से रात आठ बजे तक उसके खाते से पहले चार हजार और फिर दूसरे खाते से 96 हजार से अधिक की धनराशि उड़ा ली गई। मामले की शिकायत साइबर सेल थाने में की गई थी। जगदीश पापुलर की पौध तैयार कर नर्सरी को उपलब्ध कराने का काम करते हैं।

काश्तकार का मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है। – अमित कुमार सैनी, सीओ सिटी

अब स्मार्टफोन खोने पर भी डेटा रहेगा सुरक्षित, लोकेशन कर सकते हैं ट्रैक
आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन खोने या चोरी होने पर डेटा सुरक्षा एक बड़ी चिंता है। अब तकनीक की मदद से खोए हुए स्मार्टफोन का डेटा सुरक्षित रखा जा सकता है और उसकी लोकेशन भी ट्रैक की जा सकती है। भारत सरकार का पोर्टल साइबर दोस्त भी इस संबंध में लोगों को जागरूक कर रहा है। एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए गूगल का ”फाइंड माय डिवाइस” फीचर मददगार है। यह न केवल खोए फोन की लोकेशन ट्रैक करने में मदद करता है उसे लॉक करने या उसमें मौजूद सभी डेटा को डिलीट करने की सुविधा भी देता है। एप को डाउनलोड करने के बाद इसके लॉक पिन को सुरक्षित रखें। फोन लॉक होने पर नोटिफिकेशन को इस तरह सेट करें कि संवेदनशील जानकारी न दिखे।

ये भी करना होगा

और पढ़े  चमोली सुरंग हादसा: मशीन ने दिया धोखा, चाय बनी जिंदगी की वजह, टनल हादसे में बाल-बाल बचे ऑपरेटर और फोरमैन

एप को लॉक पिन से सुरक्षित रखें- फाइंड माय डिवाइस ऐप को डाउनलोड करने के बाद इसके लॉक पिन को सुरक्षित रखें।

नोटिफिकेशन को छुपाएं- यदि आपका फोन लॉक है तो नोटिफिकेशन को इस तरह से सेट करें कि कोई भी व्यक्ति उन्हें देखकर ओटीपी या अन्य संवेदनशील जानकारी प्राप्त न कर सके।

फोन को बिना पिन के बंद होने से रोकें- अपनी फोन सेटिंग्स में जाकर यह सुनिश्चित करें कि फोन को बंद करने के लिए भी पिन की आवश्यकता हो। इससे चोरी होने की स्थिति में फोन को आसानी से बंद नहीं किया जा सकेगा।

सिम लॉक करें- सिक्योरिटी एंड प्राइविसी सेटिंग्स में जाकर सिम लॉक को एक्टिवेट करें और एक मजबूत पिन सेट करें। यह सिम स्वैप स्कैम के खतरे को खत्म करता है। जहां चोर सिम को बदलकर आपके नंबर का दुरुपयोग कर सकते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    कार में बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले बलवन्त सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू व उसके 3 साथी गिरफ्तार।

    Spread the love

    Spread the love Spread the loveऔर पढ़े  चमोली टनल हादसा- 3 मजदूरों का नहीं लगा सुराग, टीएचडीसी ने की आर्थिक सहायता की घोषणा


    Spread the love

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love