उत्तरकाशी सुरंग रेस्क्यू:- उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे मजदूरों पर होगी भगवान भोलेनाथ की कृपा,भगवान शंकर की दिखी आकृति…

उत्तरकाशी सुरंग रेस्क्यू:- उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे मजदूरों पर होगी भगवान भोलेनाथ की कृपा,भगवान शंकर की दिखी आकृति…

उत्तरकाशी की सुरंग में कैद 41 जिंदगियों को जल्द बाहर निकालने के लिए हर प्रयास किया जा रहा है। तकनीकी के साथ ही आस्था का भी सहारा लिया जा रहा है। यहां लोगों का अपने ईष्ट पर पूरा भरोसा है।

वहीं आज सोमवार को सुरंग के मुहाने पर बाबा बौखनाग के अस्थाई मंदिर के पीछे पानी का रिसाव हुआ है। पानी के रिसाव से बनी आकृति को भगवान शंकर की आकृति बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्हें भगवान शिव की आकृति बनी दिखाई दी। कहना है कि अब भोलेनाथ का आशीर्वाद मिल गया है। सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आएंगे।

15 दिन से गंगा-यमुना घाटी के ईष्ट आराध्य देवताओं को मनाने के लिए स्थानीय लोग अपने-अपने देवता की शरण में हैं। सुबह-शाम उनकी सलामती और ऑपरेशन सिलक्यारा के सफल होने की कामना की जा रही है।

स्थानीय निवासी एवं शिक्षक विरेंद्र अवस्थी का कहना है कि गंगा घाटी के भंडारस्यूं पट्टी, दसगी पट्टी, बिष्ट पट्टी, यमुना घाटी के मुगरसंती, बड़कोट पट्टी के आराध्य देव बाबा बौखनाग हैं। टनल के ऊपरी हिस्से पर बाबा बौखनाग का मंदिर है। हादसा होने के बाद सुरंग के प्रवेश द्वार पर भी उनका मंदिर स्थापित किया गया। स्थानीय लोग यहां डोली लेकर गए, पूजा-अर्चना की। बचाव अभियान शुरू होने से पहले उनकी पूजा-अर्चना की जा रही है।
<strong>उत्तरकाशी सुरंग रेस्क्यू:- उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे मजदूरों पर होगी भगवान भोलेनाथ की कृपा,भगवान शंकर की दिखी आकृति…</strong>
वहीं, विश्वनाथ बाबा, भंडारस्यूं पट्टी के विश्वा राणा, प्रकटेश्वर महाराज, ब्रहम देव, बाड़ाहाट पट्टी के कंडार देवता, बाड़ागड्डी पट्टी के हरि महाराज, टकनौर पट्टी के समेश्वर देवता, बिष्ट पट्टी के नागराजा देवता की भी लगातार पूजा-अर्चना की जा रही है।
स्थानीय लोगों की अपने आराध्य देव के प्रति मजबूत आस्था है। उनका कहना है कि उन्होंने अपने देव से बात कर ली है। उन्होंने बोला है कि सभी सही सलामत हैं और जरूर वापस आएंगे।

और पढ़े  स्मैक तस्करी में सैनिक की पत्नी गिरफ्तार: चार साल के बच्चे को अनदेखा कर बचपन के साथी संग कर रही थी ये काम
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…