रायपुर/छत्तीसगढ़:- गुरुकुल कॉलेज के एनएसएस इकाई द्वारा शासकीय हाई स्कूल पुरेना में सात दिवासीय शिविर का आयोजन किया गया।

Spread the love

रायपुर/छत्तीसगढ़:- गुरुकुल कॉलेज के एनएसएस इकाई द्वारा शासकीय हाई स्कूल पुरेना में सात दिवासीय शिविर का आयोजन किया गया।

गुरुकुल महिला महाविद्यालय कालीबाड़ी रायपुर में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल द्वारा आज दिनांक 25 नवंबर 2023 से 1 दिसंबर 2023 तक सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्धघाटन समारोह का आयोजन शासकीय हाई स्कूल पुरेना विकासखंड धरसीवा में लगाया गया है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय तिवारी ,साशी निकाय अध्यक्ष ,गुरुकुल महिला महाविद्यालय, विशेष अतिथि प्राचार्य मंजरी जैन शासकीय हाई स्कूल पुरेना प्राचार्य डॉ राजेश अग्रवाल शाला विकास समिति के सदस्य गजेंद्र साहू एवं नितेश साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम अधिकारी रात्रि लहरी द्वारा दिया गया । और बताया कि इस वर्ष थीम *नशा मुक्त भारत और युवा* है प्रथम दिवस उद्धघाटन समारोह, द्वितीय दिवस कैरियर गाइडेंस, तृतीय दिवस पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रम, चतुर्थ दिवस सिकल सेल परीक्षण, पांचवें दिवस स्वास्थ्य परीक्षण बॉडी चैकअप, छठवें दिन महिला सशक्तिकरण जन जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक व अंतिम दिवस समापन कार्यक्रम होगा। साथ ही ।स्वयं सेवकों की दैनिक दिनचर्या के बारे में बताया सुबह प्रभात फेरी , योग ,परियोजना कार्य बौद्धिक परिचर्चा , समीक्षा बैठक , रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय तिवारी जी ने अपने उद्धबोधन में स्वयं सेवकों ले लिए कहा राष्ट्र के युवा शक्ति के व्यक्तित्व विकास हेतु युवा द्वारा संचालित एक सक्रिय कार्यक्रम है इसके गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करते हैं जैसे साक्षरता संबंधी कार्य, पर्यावरण सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सफाई, आपातकालीन या प्राकृतिक आपदा के समय पीड़ित लोगों की सहायता आदि इससे विद्यार्थी जीवन से ही समाज उपयोगी कार्यों में रत रहने से उनमें समाज सेवा के गुणों का विकास होता है श्रीमती मंजरी जैन ने अपने उद्बोबोधन में सभी स्वयं सेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो पर चलने की बात कही और तब तक चलना है जब तक अपने लक्ष्य प्राप्त न कर लो और कहा कि जिस उद्देश्य के लिए आप आए है उन उदेश्यो को पूरा कीजिए और।अपने कार्यों से समाज में बदलाव लाइए। कार्यक्रम में स्वयं सेवक, स्कूल के शिक्षक एवं छात्राएं आस पास के नागरिक उपस्थिति रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी ने मिलकर की हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, महिला को उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the loveरायगढ़ जिले में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर युवक…


    Spread the love

    छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून: कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और आकाशीय बिजली की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveछत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *