उत्तराखंड :पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अचानक बिगड़ी तबीयत,मैक्स अस्पताल में किया गया भर्ती

उत्तराखंड :पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अचानक बिगड़ी तबीयत,मैक्स अस्पताल में किया गया भर्ती

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की आज अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह रामनगर हल्द्वानी जाते हुए लछीवाला टोल प्लाजा के पास अचानक उन्हें अपच और घबराहट की शिकायत हुई। हरीश रावत ने तुरंत अपनी चालक को गाड़ी वापस मोड़ते हुए घर चलने के लिए कहा।

घर जाने से पहले वे मैक्स अस्पताल में चेकअप के लिए पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें कुछ जरूरी टेस्ट करवाने की सलाह दी और भर्ती कर लिया। बताया जा रहा है कि अब उनका स्वास्थ्य सामान्य है, और देर शाम तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

और पढ़े  रेखा आर्या प्रकरण: छह से अधिक ठिकानों पर दबिश के बाद भी नहीं मिला गिरधारी, कुछ करीबियों से की पूछताछ
  • Related Posts

    हेलिकॉप्टर हादसा : आज घटनास्थल पर पहुंचेगी एएआईबी और डीजीसीए टीम, दुर्गम पहाड़ियों में साक्ष्य जुटाना जटिल

    चमोली जिले के ज्योर्तिमठ क्षेत्र के चांई गांव और लामबगड़ के बीच पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) व डीजीसीए की टीम…

    टिहरी: जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, 1.77 लाख की चरस के साथ पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार

    टिहरी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कैंप्टी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 708 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है, जिसकी…