पौड़ी- गुजरात भुज हादसा: कोटद्वार में सातों मृतकों का अंतिम संस्कार, परिजनों को सांत्वना देने पहुंचीं विस अध्यक्ष

गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे ने कोटद्वार के तीन परिवारों को कभी न भरने वाला जख्म दिया है। सोमवार को सातों मृतकों का अंतिम संस्कार कोटद्वार के मुक्तिधाम में किया गया। इस दौरान सैन्य अधिकारियों, जवानों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में नम आंखों से अपनों को अंतिम विदाई दी गई।

गुजरात के भुज में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उत्तराखंड के सातों लोगों का अंतिम संस्कार कोटद्वार के मुक्तिधाम में किया गया। तीन परिवारों के सात सदस्यों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष भी तीनों परिवारों के आवास पर पहुंचीं और परिजनों को सांत्वना दी।

हादसे में नायक सौरभ सिंह नेगी, उनकी पत्नी सविता नेगी और तीन माह की बेटी शिविका की मौत हुई थी। वहीं, सेकंड गढ़वाल राइफल्स में तैनात नायक राजेश सिंह रावत और उनकी बेटी रक्षिता ने भी जान गंवाई। नायक नितिन गुसाईं की पत्नी रिंकी गुसाईं (30) और चार साल की बेटी वामिका की भी हादसे में मौत हो गई थी।
नायक नितिन गुसाईं अपनी पत्नी रिंकी और बेटी वामिका के पार्थिव शरीर के साथ मोटाढाक शिवराजपुर स्थित अपने घर पहुंचे। हादसे के समय नितिन ड्यूटी पर तैनात थे, जबकि उनकी पत्नी और बेटी कार में सवार थीं। घर पर पत्नी और बेटी के शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रिंकी की चिता के सामने नितिन और अन्य परिजन नम आंखों से अंतिम विदाई देते नजर आए।

सेना के कौड़िया कैंप से पार्थिव शरीरों को उनके आवास तक पहुंचाने के दौरान गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडौन के ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी मौजूद रहे। नायक राजेश सिंह रावत और उनकी बेटी रक्षिता के पार्थिव शरीर को सैनिकों ने सैन्य सम्मान के साथ उनके आवास तक पहुंचाया। अंतिम संस्कार के दौरान मुक्तिधाम परिसर में ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रण क्षेत्र घूमने गए थे तीनों परिवार

और पढ़े  देहरादून: पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को हरी झंडी, 3000 मी. का होगा रनवे, बड़े विमानों की उड़ान का रास्ता साफ

ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी के अनुसार, तीनों परिवार गुजरात के रण क्षेत्र में घूमने गए थे। शनिवार रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच भुज-खावड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वेकरिया क्षेत्र के पास उनकी कार सामने से आ रहे टेलर से टकरा गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंट गई। इस हादसे में तीनों परिवारों के सात सदस्यों की जान चली गई।

  • Related Posts

    उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार

    उत्तराखंड की सियासत में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2027 में वापसी के लिए नए प्रयोग करने की तैयारी में है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं से रैली की…

    मुक्तिधाम में एक साथ जलीं चार चिताएं: पंचतत्व में विलीन हुए दो सैनिक और उनकी पत्नियां

    सोमवार दोपहर बाद कोटद्वार के मुक्तिधाम का वह मंजर शायद ही कोई कभी भुला पाए। चार चिताएं एक साथ जलीं तो हर किसी का कलेजा कांप उठा। एक ओर दो…