उत्तराखंड Cabinet Decision: तहसीदारों को मिलेंगे प्रमोशन के ज्यादा मौके,जिलाधिकारियों को अब नहीं करनी होगी वीआईपी ड्यूटी

उत्तराखंड Cabinet Decision: तहसीदारों को मिलेंगे प्रमोशन के ज्यादा मौके,जिलाधिकारियों को अब नहीं करनी होगी वीआईपी ड्यूटी

कैबिनेट ने राज्य में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के 26 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी है। यह पद सीधी भर्ती के साथ ही प्रमोशन से भरे जाएंगे। ऐसे में एक ओर जहां तहसीदारों को प्रमोशन के ज्यादा मौके मिलेंगे, वहीं जिलाधिकारियों को वीआईपी ड्यूटी से भी मुक्ति मिलेगी। प्रदेश में जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त रहने के कारण अपने मूल काम को समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में राजस्व विभाग में फाइलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राजस्व विभाग को 26 नए एसडीएम मिल जाने से इस समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।

राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी आएगी। इसके अलावा राजस्व वादों के तेजी से निस्तारण के लिए सभी नए वादों को राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (आरसीएमएस) पर ऑनलाइन किए जाने के फैसले पर भी मुहर लगाई गई है। राजस्व विभाग के कंप्यूटरीकरण के आाधार पर पुरानी नीति में संशोधन किया गया है।

और पढ़े  पौड़ी- गुजरात भुज हादसा: कोटद्वार में सातों मृतकों का अंतिम संस्कार, परिजनों को सांत्वना देने पहुंचीं विस अध्यक्ष
  • Related Posts

    उत्तराखंड: बागेश्वर में 20 साल की युवती लापता, बहन के आभूषण साथ ले जाने का आरोप

    बागेश्वर जिले के कोतवाली क्षेत्र के बिलौना गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती घर से जाते समय बड़ी बहन के…

    उत्तराखंड: जमीन खरीदने से पहले सावधान…नैनीताल जिले में फर्जीवाड़े का मकड़जाल, खरीदार हो रहे ठगी का शिकार

    नैनीताल जिले में जमीन के कारोबार में भरोसे की बुनियाद हिल रही रही है और धोखाधड़ी का मकड़जाल फैलता जा रहा है। कहीं एक ही भूखंड के कई बैनामे कर…