हल्दूचौड़ :ऑपरेशन कामधेनु के तहत हल्दूचौड़ पुलिस बनी बेजुबानो का सहारा।

Spread the love

हल्दूचौड़ :ऑपरेशन कामधेनु के तहत हल्दूचौड़ पुलिस बनी बेजुबानो का सहारा।

लालकुआं-
सड़क पर लावारिस हालत में आवारा पशुओं के विचरण करने के कारण निरंतर बड़ रही दुर्घटनाओ व आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को बचाने तथा सड़क पर पड़ी हुई सड़े गली कूड़ा करकट व प्लास्टिक खाने के कारण असामयिक काल का ग्रास बन रहे गौवंश समेत आए दिन राष्ट्रीय राजमार्गो सहित लिंकमार्गों में जाम की का पर्याय बन रहे एवं दुर्घटना में चोटिल हो रहे पशुओं को बचाने के उद्देश्य सूबे के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा संपूर्ण प्रदेश में चलाए गए आपरेशन कामधेनू के क्रम में गुरुवार को जनपद नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशन में जनपद के लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा एवं वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में हल्दूचौड़ चौकी के प्रभारी सोमेंद्र सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ हरे कृष्णा गौशाला के संचालक प्रकाश पांडे एवं उनके सहयोगियों के साथ मिलकर ऑपरेशन कामधेनु के तहत व्यापक अभियान चलाते हुए तक 40 से अधिक लावारिस पशुओं को गौशाला के संचालकों के सहयोग से गौशाला में दाखिल कराया गया साथ ही सभी गौवंश का उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने गौशाला संचालक प्रकाश पांडे के साथ मिलकर पशुपालन विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया । इसके अतिरिक्त जियो टैग रजिस्ट्रेशन की हुई लावारिस गायों को चिन्हित कर पशुपालन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मवेशियों के मालिकों की पहचान कर अग्रिम कार्यवाही अमल में लाने की कार्यवाही शुरू की है ताकि आवारा पशुओं के कारण बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ ही किसानों की फसलों को इनके द्वारा बचाया जा सके । उक्त अभियान में प्रभारी निरीक्षक डी आर वर्मा वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी
चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह कांस्टेबल अनिल शर्मा कांस्टेबल तरुण मेहता आदि शामिल रहे।

और पढ़े  हरिद्वार - ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल, बहादराबाद हाइवे पर साईं मंदिर के सामने हुआ हादसा

Spread the love
  • Related Posts

    देवप्रयाग- दर्दनाक हादसा: कुंडाधार के समीप खाई में गिरी कार, रेसक्यू टीम ने 5 शव निकाले, घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

    Spread the love

    Spread the loveदेवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी- अधिवक्ता को डंडा मारने से नाराज साथियों का कोतवाली में प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार में मकान का रिनोवेशन कार्य करा रहे अधिवक्ता पर डंडे से हमला कर दिया गया। इससे गुस्साए अधिवक्ता हल्द्वानी कोतवाली…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *