Uttarakhand: विदा हुआ मानसून..पहाड़ों में मौसम सुहाना, मैदान में तेवर दिखा रही गर्मी, पांच डिग्री बढ़ा पारा

 

त्तराखंड से मानसून की विदाई हुई तो पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन बीते कुछ दिनों से गर्मी अपने तेवर खूब दिखा रही है। हालांकि पहाड़ों में भले मौसम सुहाना हो रहा लेकिन मैदानी इलाकों में चटक गर्मी परेशानी बढ़ा रही है।

आंकड़ों पर नजर डाले तो दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री के इजाफे पर दर्ज किया जा रहा है। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 22.6 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश भर में देखने को मिला।
उधर भले पर्वतीय इलाकों में मौसम सुहाना हो रहा हो लेकिन दिन के समय वहां पर भी चटक धूप परेशान कर रही है। उधर सड़क पर चलने वाले राहगीरों व दोपहिया चालकों की मुसीबत सड़कों पर उड़ती धूल ने बढ़ाई हुई है। उधर आने वाले दिनाें की बात करें तो सितंबर के आखिरी दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसे ही रहने के आसार हैं।

दिन में तेज धूप खिलने से रात को भी गर्मी का अहसास होने के आसार है। कल के मौसम की बात करें तो पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। दून का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार है।

यह रहा तापमान

स्थान              अधिकतम        न्यूनतम
देहरादून             35.6             22.6
पंतनगर             35.6              26.0
मुक्तेश्वर             24.2              14.3
नई टिहरी             26.0            15.6

और पढ़े  ऋषिकेश: श्यामपुर फाटक के पास सड़क हादसा, स्विफ्ट और टेम्पो की जोरदार टक्कर, सात घायल, 1 गंभीर
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…