रामनगर: पेपर लीक के विरोध में महिला एकता मंच ने निकाला जुलूस

 

 मालधन चौड़ में महिला एकता मंच ने पेपर लीक प्रकरण के विरोध में रविवार को जुलूस निकाला। जुलूस में मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

रविवार को महिला एकता मंच के बैनर तले मालधन पुलिस चौकी से बड़ी संख्या में छात्रों व महिलाओं ने जुलूस निकाला। महिला एकता मंच की संयोजिका सरस्वती जोशी ने बताया कि स्नातक स्तरीय परीक्षा में एक लाख से भी ज्यादा युवा शामिल हुए थे लेकिन नकलमाफिया ने पेपर लीक कर युवाओं के सपनों पर पानी फेर दिया। ऐसे में मेहनत करने वाला युवा खुद ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई। मांग पूरी नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान तुलसी छिमवाल, प्रभात ध्यानी, आनंद आर्य, इंद्रजीत, पुष्पा आर्य, पुष्पा चंदोला आदि मौजूद रहे।
और पढ़े  देहरादून: बाल अधिकार आयोग के रिकॉर्ड में हेराफेरी, कार्रवाई से बचने को गायब किए उपस्थिति रजिस्टर के पन्ने
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…