उत्तरकाशी: जोशियाड़ा बैराज से मिला लापता स्वतंत्र पत्रकार का शव, 10 दिन से था लापता, नदी में मिली थी कार

उत्तरकाशी में गंगोरी-गर्मपानी के बीच लापता सोशल मीडिया प्लेटफार्म के स्वतंत्र पत्रकार राजीव प्रताप का शव रविवार को जोशियाड़ा बैराज में मिला। खोज-बचाव अभियान चला रही संयुक्त टीम ने शव को बैराज से बाहर निकालकर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर मृतक के परिजनों ने शव की पहचान की।

पुलिस के अनुसार गत 18 सितंबर की रात स्वतंत्र पत्रकार राजीव प्रताप अपने एक दोस्त सोबन सिंह की कार लेकर ज्ञानसू से गंगोरी के लिए रवाना हुए। अगले दिन सुबह तक जब राजीव नहीं लौटा, तो उसके दोस्त ने इसकी जानकारी पुलिस को देकर इसकी खोजबीन शुरू की।
और पढ़े  तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…