देहरादून- मानसून को देखते हुए राज्य स्तरीय मॉकड्रिल, CM धामी ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने मानसून से पहले राज्य स्तरीय मॉकड्रिल के दौरान अधिकारियों को आपदा प्रबंधन को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे संवेदनशील राज्य में आपदा से निपटने के लिए पहले से तैयारी, सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल सबसे जरूरी है।

आईटी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि मॉकड्रिल सिर्फ अभ्यास नहीं है। इससे राहत और बचाव तंत्र, संसाधनों की उपलब्धता, संचार व्यवस्था और विभागों के बीच तालमेल की वास्तविक स्थिति का पता चलता है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन को सिर्फ राहत और बचाव तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। जोखिम कम करने और पहले से तैयारी पर भी बराबर ध्यान देना होगा।

रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को मजबूत किया गया
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में एआई आधारित अर्ली वार्निंग सिस्टम, डिजिटल मॉनिटरिंग, ड्रोन, जीआईएस मैपिंग, सैटेलाइट मॉनिटरिंग और डेटा आधारित जोखिम आकलन जैसी तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ाया जा रहा है। इससे संभावित खतरे का समय रहते पता लगाया जा सकेगा।

कहा कि रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को मजबूत किया गया है। अर्ली वार्निंग सिस्टम को भी लगातार बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि दूर-दराज के इलाकों तक समय पर चेतावनी पहुंच सके। उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण, पौधरोपण, ग्लेशियर अध्ययन और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि पर्यावरण संरक्षण से आपदा का खतरा कम किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मॉक ड्रिल के दौरान सामने आई कमियों का गंभीरता से विश्लेषण किया जाए। सभी जिलों से 72 घंटे के भीतर समीक्षा रिपोर्ट उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजी जाए। उन्होंने लोगों को आपदा से बचाव, आपातकालीन नंबरों और जरूरी सावधानियों की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।

और पढ़े  हरिद्वार: पुलिस महकमे में फेरबदल, 9 दरोगाओं के हुए तबादले, नगर समेत कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन योजना और सभी 13 जिलों की जिला आपदा प्रबंधन योजनाओं का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं आपदा के समय विभागों की जिम्मेदारी तय करने और बेहतर समन्वय के साथ राहत व बचाव कार्य में मदद करेंगी।

 

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की ओर से लगाई गई आधुनिक राहत एवं बचाव उपकरणों की प्रदर्शनी भी देखी। प्रदर्शनी में डीप डाइविंग सेट, नाइट विजन कैमरा, थर्मल इमेजिंग कैमरा, हाइड्रोलिक कटर, अंडरवाटर ड्रोन, सोनार सिस्टम और अन्य आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…