Today Horoscope 26 JULY 2026 आज इन राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

मेष राशि- आज आपके लिए जमीन-जायदाद से जुड़ी खुशखबरी का दिन है, जैसे किस्मत खुद आपके लिए नया दरवाज़ा खोल रही हो। नया घर, दुकान या मकान लेने का विचार मन में मजबूत होगा और पिताजी की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक बनेगी। बच्चों के साथ बिताया गया समय दिल को हल्का और खुश कर देगा। हालांकि पिताजी की सेहत को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार में अगर पहले से मनमुटाव चल रहा था, तो छोटी-छोटी बातें भी तकरार का कारण बन सकती हैं, इसलिए संयम ही आपका सबसे बड़ा हथियार रहेगा।

वृषभ राशि – आज धन और समृद्धि की खुशबू आपके चारों ओर फैली रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर देगी और दिल को सुकून मिलेगा। अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें सुधारने का समय है। खान-पान में थोड़ा संयम रखें, वरना सेहत साथ छोड़ सकती है। घर में किसी नए मेहमान की एंट्री माहौल को खुशियों से भर देगी, लेकिन कामों की अधिकता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है।

 

मिथुन राशि- आज आपका हुनर ही आपकी पहचान बनेगा। कला और कौशल में निखार आपको अलग मुकाम देगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा भी संभव है। राजनीति या लोगों के बीच रहते हुए सतर्क रहें, क्योंकि हर कोई आपका हितैषी नहीं होता। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को खुश कर देगी और कोई उपलब्धि आपको सम्मान दिला सकती है।

और पढ़े  Today Horoscope 02 October 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें किस तरह मिलेगा लाभ, पढ़ें अपना आज का राशिफल।

 

कर्क राशि –आज आपका मन भक्ति और श्रद्धा में डूबा रहेगा, जैसे आत्मा को सच्चा सुकून मिल रहा हो। लेकिन वैवाहिक जीवन में कुछ उलझनें आपके मन को विचलित कर सकती हैं। पिताजी के साथ किसी बात पर टकराव होने की संभावना है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ बिताया गया समय आपको हल्का महसूस कराएगा, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है।

 

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर मन में थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन यह समय घबराने का नहीं, बल्कि सोच-समझकर निर्णय लेने का है। बिजनेस में आप कुछ बदलाव करेंगे, जो धीरे-धीरे सकारात्मक परिणाम देंगे। पढ़ाई और काम में एकाग्रता बनाए रखना बेहद जरूरी है।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सरकारी योजनाओं में धन लगाएंगे, उसमें आपको अच्छे सफलता मिलेगी। वाहनों की अक्समात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ने की संभावना है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

और पढ़े  Today Horoscope 04 October 2026 आज होगी इन राशि वालों की बल्ले-बल्ले, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत, जानें आज का अपना दैनिक राशिफल..

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और किसी नई नौकरी के लिए आपको बुलावा आ सकता है। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को करने में काफी धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवारिक रिश्तो में एकता बनी रहेगी।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

 

कुंभ राशि- आज का दिन आपको धैर्य और संयम की परीक्षा लेने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा और छोटी सी समस्या को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की खुशखबरी मिल सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 05 October 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, नौकरी-कारोबार में बढ़ेगी तरक्की, पढ़ें अपना आज का राशिफल।

 

मीन राशि – आज हर कदम सोच-समझकर रखने का दिन है, क्योंकि जल्दबाजी गड़बड़ी कर सकती है। संतान का व्यवहार आपको थोड़ा परेशान कर सकता है, लेकिन धैर्य से काम लें। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। विद्यार्थियों के अंदर कुछ नया करने की चाह जागेगी। माता-पिता की सेवा करने से मन को शांति मिलेगी।

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 08 October 2026 आज 6 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत, पढ़ें आज का राशिफल।

    मेष राशि-आज दिन की शुरुआत ही अच्छे संकेतों के साथ हो सकती है। धन लाभ के साथ मन को खुश करने वाली कोई खबर भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में…

    Today Horoscope 07 October 2026 आज इन राशि वालों के बन रहे हैं लाभ के योग, करियर में मिल सकती है तरक्की, पढ़ें अपना आज का राशिफल।

    मेष राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों और अच्छे संकेतों से भरा रह सकता है। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिससे मन में…