मेष राशि-आज कुछ नया सोचने और उसे करने का जुनून रहेगा। काम का बोझ जरूर बढ़ेगा, लेकिन आपकी मेहनत आपको पीछे नहीं हटने देगी। नौकरी बदलने वालों के लिए किस्मत मुस्कुरा रही है और प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले भी आपके पक्ष में जा सकते हैं। किसी सहकर्मी की बात दिल को चुभ सकती है, लेकिन आप उसे नजरअंदाज करना ही बेहतर समझेंगे।
वृषभ राशि –आज का दिन आपके लिए राहत और खुशियों की सौगात लेकर आया है। खर्चों पर कंट्रोल रखेंगे तो मन भी हल्का रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पहचान और सम्मान मिल सकता है। आपकी मेहनत और काम करने का तरीका बॉस को प्रभावित करेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए नए रास्ते खोल सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रही खटास भी आज प्यार में बदलती नजर आएगी।
मिथुन राशि- आज पैसों से जुड़े फैसलों में बहुत समझदारी दिखाने की जरूरत होगी। जल्दबाजी में लिया गया आर्थिक निर्णय बाद में परेशानी खड़ी कर सकता है। यात्रा या किसी मुलाकात के दौरान ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अधिकारियों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। पुरानी गलतियों से मिली सीख आज आपको सही दिशा दिखाएगी। व्यवसाय में साझेदारी का फैसला सोच-समझकर लें और केवल भरोसेमंद लोगों पर ही विश्वास करें।
कर्क राशि – आज किस्मत आपके पक्ष में है। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी आपको सुकून देगी। माता-पिता का सहयोग रुके काम पूरे कराएगा। करियर में अपनी जगह मजबूत बनाए रखें, नहीं तो बेवजह विवाद हो सकते हैं। परिवार में नौकरी की खुशखबरी माहौल को खुशनुमा बना देगी।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। उन्हें मनचाहे कोर्स में दाखिला मिल सकता है और शिक्षकों का पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को अपने कार्यों से नई पहचान मिल सकती है। आपके रहन-सहन के स्तर में भी सुधार देखने को मिलेगा।
कुंभ राशि- आज आपकी कुछ खास और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होगी। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के भी संकेत हैं। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। माताजी की सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा।
मीन राशि –आज सेहत आपका पूरा साथ देगी और पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। हालांकि कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप संभाल लेंगे। कुछ नया करने की चाह आपके अंदर जोश भर देगी। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। लिया हुआ कर्ज वापस मांगने की स्थिति बन सकती है, इसलिए तैयार रहें।






