देहरादून: गुजरात के गांधीनगर में होगा उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, CBI कोर्ट में हुईं पेश

अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में होगा। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका से जुड़े मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में उपस्थित हुईं। कोर्ट पहुंचने से पहले उर्मिला ने पिछले दिनों हरिद्वार कोर्ट में अपने साथ हुए व्यवहार और अपनी तबीयत को लेकर कई बातें कहीं।

उर्मिला सनावर ने आरोप लगाया कि जेल में उन्हें खाने-पीने की चीजों में कुछ दिया गया है। कहा कि उन्हें चलने-फिरने में भी दिक्कत हो रही है। मीडिया से बातचीत में उर्मिला ने खुद को इस मामले में व्हिसलब्लोअर के तौर पर पेश किया। उन्होंने कहा कि कथित वीआईपी का नाम उन्होंने ही उजागर किया है। उर्मिला के मुताबिक, दिसंबर में उनके पीछे पूरे देश की पुलिस पड़ी थी, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी बातों से पीछे नहीं हटीं।

 

इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की जनता को लेकर भी कई टिप्पणियां कीं। उर्मिला ने अपने साथ हुए व्यवहार का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी और मामले में अपनी भूमिका को लेकर भी बयान दिया।

सरकार और उनके करीबियों पर लगाए कई आरोप

हरिद्वार में हुई गिरफ्तारी को लेकर भी उर्मिला ने पुलिस, सरकार और उनके करीबियों पर कई आरोप लगाए। उर्मिला ने कहा कि उन्हें 26 अक्तूबर को नार्को टेस्ट की सुनवाई के लिए देहरादून आना था। इससे पहले दर्शन भारती और डीएस रावत ने उन्हें प्रलोभन दिया। उन्होंने स्कॉर्पियो-एन और 25 लाख रुपये लेने के बदले 26 अक्तूबर को देहरादून न आने की बात कही। उर्मिला के मुताबिक, जब वह इसके लिए तैयार नहीं हुईं तो रानीपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़े  चमोली: कपाट बंद होने से पहले बदरीनाथ धाम में बढ़ी भीड़, हाईवे पर लगा लंबा जाम, यात्रियों का बिगड़ा शेड्यूल
  • Related Posts

    देहरादून- रेखा आर्या प्रकरण: गिरधारी के वॉयस सैंपल के लिए कोर्ट खुलने का इंतजार, 16 नवंबर को अर्जी लगाएगी पुलिस

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के वॉयस सैंपल लेने के लिए कोर्ट खुलने का इंतजार किया जा रहा है। 16 नवंबर को कोर्ट खुलने के बाद…

    उत्तराखंड: जेनी बोलीं- सीबीआई जांच-डीएनए टेस्ट में सामने आएगा सच, हरक के पूर्व करीबी योगेंद्र को दी चेतावनी

    असम निवासी इंदिरा देवड़ी उर्फ जेनी ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि सीबीआई और डीएनए जांच से सब सच सामने आ जाएगा।…