चमोली: कपाट बंद होने से पहले बदरीनाथ धाम में बढ़ी भीड़, हाईवे पर लगा लंबा जाम, यात्रियों का बिगड़ा शेड्यूल

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा को अब सिर्फ चार दिन का समय शेष है और बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के बदरीनाथ पहुंचने का सिलसिला जारी है। 11 नवंबर को केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद वहां पहुंचे अधिकांश तीर्थयात्रियों के बदरीनाथ धाम पहुंचने से अचानक यात्रा में बढ़ोतरी हो गई। ऐसे में बदरीनाथ में अधिकांश होटल फुल रहे। इधर, बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जगह-जगह तीर्थयात्रियों को जाम का सामना करना पड़ रहा है और जाम से तीर्थयात्रियों का यात्रा शेड्यूल बिगड़ रहा है।

ज्योतिर्मठ से विष्णुप्रयाग तक अधिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यहां दस किलोमीटर एरिया में सड़क संकरी होने से बार-बार वाहनों का जाम लग रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से यहां वनवे सिस्टम से वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है। वहीं भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र में भी वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। हरियाणा के तीर्थयात्री वरुण, अनामिका और कुणाल का कहना है कि बृहस्पतिवार को वे पीपलकोटी से बदरीनाथ के लिए निकले थे।

बदरीनाथ मंदिर के दर्शनों के बाद माणा गांव घूमने का कार्यक्रम था मगर ज्योतिर्मठ में जाम में फंसे रहने के कारण शेड्यूल बिगड़ गया। यूपी के रामपुर से पहुंचे विनोद प्रकाश, रजनी और रितिक का कहना है कि पीपलकोटी और ज्योतिर्मठ में करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे।

वहीं, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह का कहना है कि यात्रा वाहनों के बढ़ने से ज्योतिर्मठ में वनवे सिस्टम से वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है। अधिक देर तक जाम लगने नहीं दिया जा रहा है।

और पढ़े  देहरादून: उपनल के खाते से जालसाजों ने उड़ाए 68.39 लाख रुपये, पांच जाली चेक लगाकर किया भुगतान का प्रयास
  • Related Posts

    देहरादून: गुजरात के गांधीनगर में होगा उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, CBI कोर्ट में हुईं पेश

    अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में होगा। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका से जुड़े मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर शुक्रवार को…

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 पीसीएस अफसरों के तबादले, दून में तीन एसडीएम की तैनाती, देखें सूची

    उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस संवर्ग के 24 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत अधिकारियों की वर्तमान तैनाती में बदलाव करते हुए उन्हें…