मसूरी में मल्होत्रा होमस्टे के निकट एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। हरिद्वार से मसूरी की ओर आ रहा यात्रियों से भरा टेम्पो ट्रैवलर (संख्या DL1VC5507) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए करीब 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि वाहन नीचे पेड़ों में अटक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

 

जानकारी के अनुसार, टेम्पो ट्रैवलर में गुजरात मूल के पांच परिवारों के सदस्य सवार थे, जो वर्तमान में मुंबई में रहते हैं। दुर्घटना के समय वाहन में कुल 20 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

 

वाहन को चालक सोनू पुत्र राजेंद्र कुमार (40), निवासी सेक्टर-18, रोहिणी, दिल्ली चला रहा था। हादसे में यात्री श्रीमती सखी पटेल (45) को साधारण चोटें आई हैं। उन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।

राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा संबंधित मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़े  देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे पकड़े
  • Related Posts

    देहरादून: गुजरात के गांधीनगर में होगा उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, CBI कोर्ट में हुईं पेश

    अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में होगा। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका से जुड़े मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर शुक्रवार को…

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 पीसीएस अफसरों के तबादले, दून में तीन एसडीएम की तैनाती, देखें सूची

    उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस संवर्ग के 24 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत अधिकारियों की वर्तमान तैनाती में बदलाव करते हुए उन्हें…