देहरादून- रेखा आर्या प्रकरण: गिरधारी के वॉयस सैंपल के लिए कोर्ट खुलने का इंतजार, 16 नवंबर को अर्जी लगाएगी पुलिस

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के वॉयस सैंपल लेने के लिए कोर्ट खुलने का इंतजार किया जा रहा है। 16 नवंबर को कोर्ट खुलने के बाद एसआईटी वॉयस सैंपल लेने के लिए अर्जी लगाएगी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर साहू के सैंपल लिए जाएंगे।

गौरतलब है कि साहू के खिलाफ मंत्री रेखा आर्या ने गत 15 अक्तूबर को कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। साहू पर आरोप है कि उसने शादी के बाद से मंत्री को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उन्हें जातिसूचक शब्द भी कई बार कहे। इसके अलावा मंत्री को जान से मारने की साजिश भी रची। आरोप यह भी है कि साहू ने मंत्री रेखा आर्या को फर्जी दस्तावेज बनाकर चार कंपनियों से बाहर कर दिया।
पुलिस ने इस मामले में एसआईटी गठित कर जांच शुरू की तो गत छह नवंबर को साहू और उसके भतीजे को झांसी से गिरफ्तार कर लिया। साहू की एक ऑडियो भी वायरल हुई थी जिसमें उसने कई तरह की बातें कहीं थीं। वर्तमान में साहू न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है। पुलिस 16 नवंबर को कोर्ट खुलने के बाद वॉयस सैंपल लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी।
और पढ़े  दिवाली पर पीएसी जवान की संदिग्ध मौत: शरीर पर मिले धारदार हथियार के निशान, 6 महीने से चल रही थी ट्रेनिंग
  • Related Posts

    देहरादून: गुजरात के गांधीनगर में होगा उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, CBI कोर्ट में हुईं पेश

    अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में होगा। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका से जुड़े मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर शुक्रवार को…

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 पीसीएस अफसरों के तबादले, दून में तीन एसडीएम की तैनाती, देखें सूची

    उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस संवर्ग के 24 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत अधिकारियों की वर्तमान तैनाती में बदलाव करते हुए उन्हें…