हल्द्वानी- शराबी का बेस अस्पताल में तांडव…महिलाओं की लाइन में घुसा, गालियां दी, मची अफरातफरी

हल्द्वानी बेस अस्पताल में शुक्रवार को एक युवक शराब के नशे में धुत होकर दवा लेने पहुंच गया और महिलाओं की लाइन में घुसने लगा। इससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक दोपहर में ओपीडी काउंटर पर दवा लेने आया था। नशे की हालत में वह सीधे महिला मरीजों की लाइन तोड़कर आगे बढ़ने लगा। महिलाओं ने विरोध किया तो युवक उनसे बहस करने लगा और गालीगलौज पर उतर आया। शोर सुनकर मौके पर तैनात होमगार्ड जवानों और अस्पताल कर्मचारियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया। उन्होंने युवक को लाइन से बाहर निकाला और समझाकर शांत किया। कुछ देर बाद युवक को अस्पताल परिसर से बाहर भेज दिया गया। इस घटना से महिला मरीजों और उनके तीमारदारों में नाराजगी दिखी।

 

बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि अस्पताल में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा और सुरक्षा के लिए होमगार्ड और सुरक्षा कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जो भी व्यक्ति नियम तोड़ेगा या कर्मचारियों से अभद्रता करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…