CJP- सीजेपी का आंदोलन खत्म, जंतर-मंतर से जाने लगे प्रदर्शनकारी, दिल्ली पुलिस ने की सभी से ये अपील

Spread the love

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके ने कहा, ‘छात्र एकता जिंदाबाद। लोकतंत्र की जीत हुई है। हमने कर दिखाया।’

 

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म, पुलिस ने लोगों को हटाने का काम शुरू किया

कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को खत्म करने के बाद स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि लोगों को वहां से हटाने का काम शुरू हो गया है। हमारे सभी सीनियर पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर और आस-पास मौजूद हैं। हम लोगों से अपील करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे शांति बनाए रखेंगे और शांति से अपने घर लौटेंगे। हमने कुछ मेट्रो स्टेशन खोल दिए हैं और लोगों को वहां से हटाने में आसानी के लिए इस बारे में घोषणा भी की जा रही है।

ये छात्रों की जीत: राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले तो यह हमारे छात्रों की जीत है। यही भारत का भविष्य है। जिस शिक्षा व्यवस्था पर हमें गर्व था – और पूरी दुनिया मानती थी कि भारत की शिक्षा व्यवस्था बहुत अच्छी है – उस पर वर्षों से हमले हो रहे हैं। उस पर कब्जा किया जा रहा है, उसका निजीकरण किया जा रहा है। यह उसी के खिलाफ एक प्रतिक्रिया थी। प्रधान एक प्रतीक हैं। भ्रष्टाचार का प्रतीक, शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का प्रतीक, अक्षमता का प्रतीक। उन्हें जाना ही था। और अच्छा हुआ कि वे चले गए। लेकिन अब सरकार को शिक्षा व्यवस्था को बदलने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। भारत की शिक्षा व्यवस्था पर आरएसएस का कब्जा एक बड़ा मुद्दा है। अगर इसमें मोदी जी की गलती है, तो आरएसएस भी उतनी ही दोषी है।

और पढ़े  Delhi एसआईआर: 2002 की वोटर सूची में नाम न होने पर भी नहीं कटेगा वोट, चुनाव आयोग ने मतदाताओं को दी राहत

सोनम वांगचुक ने सरकार के कदमों का स्वागत किया

गुरुग्राम में कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार और धर्मेंद्र प्रधान द्वारा उठाए गए कदमों का स्वागत किया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताया और सभी देशवासियों को बधाई दी। वांगचुक ने सीजेपी टीम, स्वयंसेवकों, छात्रों, युवाओं और बुजुर्गों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने लोकतंत्र के लिए आवाज उठाई। उन्होंने सभी द्वारा शांति बनाए रखने के तरीके का सम्मान किया और भविष्य में भी शांति की उम्मीद जताई। वांगचुक ने कहा कि केवल इस्तीफे से राष्ट्र का निर्माण नहीं होता। उन्होंने शिक्षा और शासन में सुधारों पर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।

दिल्ली मेट्रो ने बंद सभी स्टेशनों को खोला

डीएमआरसी ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी स्टेशनों पर आवाजाही को खोल दिया गया है। मेट्रो ने प्रदर्शन के बीच जंतर मंतर के आस पास 18 स्टेशनों पर एंट्री एग्जिट को बंद कर दिया था।


Spread the love
  • Related Posts

    आईआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी,3 हजार से अधिक छात्रों को देंगे डिग्रियां

    Spread the love

    Spread the love भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली का 57वां दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रधानमंत्री जेन जी…


    Spread the love

    बड़ा खुलासा: जिस आईपी पते से भरा गया टेंडर, उसी से कर लिया गया मंजूर, विजिलेंस जांच की सिफारिश

    Spread the love

    Spread the love दिल्ली सरकार की ऑनलाइन टेंडर व्यवस्था पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने गंभीर सवाल उठाए हैं। विधानसभा में पेश ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के…


    Spread the love