जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत

दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में हाईकोर्ट का आदेश दाखिल करने और जमानत की शर्तें पूरी करने के बाद दोनों के रिहाई परवाने जारी कर दिए।

शनिवार देर शाम तक दोनों के जेल से बाहर आने की उम्मीद है। रिहाई की खबर मिलते ही जेल के बाहर गहमागहमी बढ़ गई है। समर्थकों और लोगों की आवाजाही तेज हो गई है। हालांकि, जेल प्रशासन की जांच में किसी अन्य मामले में निरुद्ध होने या कोई दूसरी कानूनी अड़चन सामने आने पर रिहाई अटक भी सकती है।
शुक्रवार को आजम खां की ओर से 3.50 लाख और अब्दुल्ला आजम की ओर से 2.75 लाख रुपये नजारत में नकद जमा कराए गए। इसमें जुर्माने की आधी राशि और जमानतियों की रकम शामिल है।
आजम पर पांच लाख और अब्दुल्ला पर 3.50 लाख रुपये जुर्माना लगाया था
साथ ही आजम पर पांच लाख और अब्दुल्ला पर 3.50 लाख रुपये जुर्माना लगाया था। इस फैसले को आजम खां ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। गुरुवार को हाईकोर्ट ने दोनों की जमानत मंजूर करते हुए जुर्माने की आधी राशि जमा करने और 50-50 हजार रुपये के दो-दो जमानती दाखिल करने के आदेश दिए थे। शुक्रवार को आदेश एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में दाखिल किया गया।
आजम खां की ओर से 2.50 लाख रुपये जुर्माने की आधी राशि और एक लाख रुपये जमानतियों के कुल 3.50 लाख रुपये जमा कराए गए। वहीं, अब्दुल्ला आजम की ओर से 1.75 लाख रुपये जुर्माने की आधी राशि और एक लाख रुपये जमानतियों के जमा कराए गए।
इसके बाद कोर्ट ने दोनों के रिहाई परवाने जारी कर दिए। अब जेल प्रशासन की प्रक्रिया पूरी होने और किसी अन्य कानूनी अड़चन के न होने पर ही दोनों की रिहाई हो सकेगी। फिलहाल रामपुर जेल के सामने जमी हुई का माहौल है समर्थकों की भी आवाजाही बनी हुई है।
और पढ़े  बरेली: किन्नरों ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे परिजन, लगाई न्याय की गुहार
  • Related Posts

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…

    बरेली: किन्नरों ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे परिजन, लगाई न्याय की गुहार

    बरेली के फरीदपुर में किन्नरों की संगत में आए कैंट थाना क्षेत्र के मुस्लिम युवक का प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया है। मेडिकल परीक्षण में घटना की पुष्टि…