रुद्रप्रयाग- मुनकटिया में पत्थर गिरने से पैदल मार्ग बाधित, मलबा हटाने में जुटीं टीमें, आवाजाही रोकी गई

केदारनाथ पैदल मार्ग पर गुरुवार सुबह सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण यात्रा मार्ग बाधित हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन मार्ग पर आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह सोनप्रयाग सेक्टर अधिकारी से मुनकटिया क्षेत्र में पत्थर गिरने की सूचना मिली। इसके बाद संबंधित विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचकर मलबा और बोल्डर हटाने में जुट गईं।

उन्होंने बताया कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू कराई जाएगी। उन्होंने यात्रियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और आधिकारिक सूचना का इंतजार करने की अपील की है।

और पढ़े  केदारनाथ: जयकारों से गूंज रहा धाम, अब तक 18.95 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 11 नवंबर को बंद होंगे कपाट
  • Related Posts

    देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। आज दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस…

    वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार, गृह मंत्री शाह से सम्मानित

    उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार और कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष व लेखक डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड राज्य गौरव…