रुद्रप्रयाग- बारिश से अलकनंदा-मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा, अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही, प्रशासन अलर्ट

बुधवार से शुरू हुई लगातार बारिश का असर अब जिले की नदियों पर भी दिखाई देने लगा है। ऊपरी क्षेत्रों में हो रही वर्षा के चलते अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। बारिश के कारण कई मोटर मार्गों पर मलबा आने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

वहीं चमोली जिले के ऊपरी इलाकों में लगातार वर्षा होने से अलकनंदा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा है।
फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ समेत आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट मोड पर हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
और पढ़े  भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…