नैनीताल- कोसी नदी में पैर फिसला…19 साल के युवक की डूबने से मौत, SDRF ने मॉक ड्रिल के दौरान बरामद किया शव

रमपानी के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम सिमलखा निवासी विशाल जलाल (19) पुत्र आनंद सिंह की बृहस्पतिवार को कोसी नदी पार करते समय पैर फिसलने से नदी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने युवक की डूबने की खबर पुलिस और एसडीआरएफ को दी। क्षेत्र में मॉक ड्रिल कर रही एसडीआरएफ की टीम कोसी नदी किनारे पहुंची। टीम ने युवक को नदी से बाहर निकालकर अचेत हालत में गरमपानी सीएचसी में पहुंचाया।

सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खैरना चौकी प्रभारी सतीश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि युवक की मौत कोसी नदी में डूबने से हुई है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

और पढ़े  हल्द्वानी: पूर्व सैनिक सम्मान समारोह- CM धामी बोले-सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…