सिंगर ऋषभ टंडन का निधन, हार्ट अटैक से हुआ निधन,परिवार के साथ दिवाली मनाने आए थे दिल्ली

क्टर असरानी के निधन के दुख से फैंस अभी उबरे भी नहीं थे कि इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। एक्टर-सिंगर ऋषभ शेट्टी नहीं रहे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक आज बुधवार 22 अक्तूबर को दिल्ली में ऋषभ का निधन हो गया। कथित तौर पर उनका निधन हार्ट अटैक के बाद हुआ है।

 

फिल्मों में भी किया था अभिनय
ऋषभ शेट्टी ने सिंगिंग के साथ-साथ फिल्मों में अदाकारी भी की। उन्होंने ‘फकीर- लिविंग लिमिटलेस’ और ‘रशना: द रे ऑफ लाइट’ जैसी फिल्मों में काम किया। बहुत कम उम्र में ऋषभ के आकस्मिक निधन की खबर से फैंस और परिवार सदमे में हैं। बता दें कि ऋषभ अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रहते थे, लेकिन दिवाली का त्योहार मनाने दिल्ली आए थे।

 

निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे
सिंगर के परिवार ने इस मुश्किल घड़ी में प्रशंसकों से प्राइवेसी का ख्याल रखने की अपील की है। अपने करियर के दौरान, ऋषभ अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर मीडिया पर चर्चा में रहे। वे तब सुर्खियों में आए जब अभिनेत्री सारा खान के साथ उनके रिश्ते की कथित अफवाहें उड़ीं। सारा की सिंदूर लगी एक तस्वीर वायरल हुई, जिससे उनकी शादी की अटकलें लगने लगीं। बाद में सारा ने इन अफवाहों का खंडन किया और बताया गया कि शादी से पहले कई वर्षों तक दोनों का अफेयर रहा था।

ओलेस्या नेडोबेगोवा से रचाई थी शादी
ऋषभ टंडन ने रूस की ओलेस्या नेडोबेगोवा से शादी रचाई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में ऋषभ ने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए बताया कि ओलेस्या उज्बेकिस्तान में उनकी डिजिटल सीरीज की लाइन प्रोड्यूसर थीं। उनकी पहली मुलाकात संयोग से हुई थी। ऋषभ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते थे।

और पढ़े  क्या रूस के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकेगा यूक्रेन?: जेलेंस्की ने शर्त रखी, क्या पुतिन देंगे सुरक्षा की गारंटी?
  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…