दिवाली पर कंपनी के गिफ्ट से नाराज हुए कर्मी,  गेट पर फेंके डिब्बे

 

दिवाली के मौके पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि फैक्टरी प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों को दिवाली पर उपहार के रूप में सोन पापड़ी के डिब्बे दिए गए।

 

इससे कर्मचारी नाराज हो गए। वीडियो में कई कर्मचारी फैक्टरी के गेट से बाहर निकलते ही सोन पापड़ी के डिब्बे गेट पर फेंकते नजर आ रहे हैं। घटना बड़ी औद्योगिक क्षेत्र की बताई जा रही है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। फैक्टरी का नाम और उसकी सटीक पहचान भी सामने नहीं आई है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

 

कर्मचारियों का गुस्सा साफ झलक रहा था। बताया जा रहा है कि कंपनी ने दिवाली पर न तो बोनस दिया और न कोई खास तोहफा, बल्कि हर बार की तरह सिर्फ सोन पापड़ी का डिब्बा थमा दिया जिससे कर्मचारी नाराज बताए जा रहे हैं।

और पढ़े  कोटा में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला: डिलीवरी के बाद एक और प्रसूता की मौत, 24 घंटे में 2 महिलाओं ने तोड़ा दम
  • Related Posts

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आरोपी रेहान का दोस्त समीर भी रडार पर, पुलिस ने बढ़ाई अभिनेता की सुरक्षा, जांच हुई तेज

    बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमले से पहले उनके पास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं…

    न्यूजीलैंड-भारत का मुफ्त व्यापार समझौता आज से प्रभावी, अभी आयात-निर्यात कितना, डील से क्या बदलेगा?

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच बीते साल दिसंबर में तय हुआ मुक्त व्यापार समझौता आज (20 अक्तूबर 2026) से प्रभावी हो गया है। दोनों ही देशों के व्यापारिक और कूटनीतिक…