पश्चिम बंगाल: ममता के खिलाफ शिकायत दर्ज, चुनाव से पहले कथित सांप्रदायिक बयान देने का आरोप

Spread the love

श्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। उन पर विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता में धरना मंच से कथित तौर पर सांप्रदायिक टिप्पणी करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, ममता बनर्जी के खिलाफ नेताजी नगर थाने में शिकायत दर्ज की गई है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल प्रकरण की जांच जारी है।

 

जानें क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक, 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले एक राजनीतिक रैली के दौरान कथित तौर पर की गई टिप्पणियों को लेकर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ नेताजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

शिकायतकर्ता तुषार कांति दास ने आरोप लगाया कि ये बयान भड़काऊ थे और इनसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया था। शिकायत में कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इसमें कहा गया है कि ममता बनर्जी की इन टिप्पणियों से अलग-अलग समुदायों के बीच डर असुरक्षा और तनाव पैदा हो सकता था, साथ ही सार्वजनिक सद्भाव और लोकतांत्रिक माहौल पर भी बुरा असर पड़ सकता था।

 

मई में ममता के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR
2026 विधानसभा चुनावों में टीएमसी की हार के बाद ममता बनर्जी के खिलाफ यह दूसरी शिकायत है। इससे पहले वकील रिंकी चट्टोपाध्याय सिंह की शिकायत पर सिलीगुड़ी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में ममता बनर्जी के खिलाफ मई में एक एफआईआर दर्ज की थी। वकील ने आरोप लगाया गया था कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने सनातन धर्म को न सिर्फ गंदा धर्म कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया, बल्कि यह भी कहा कि एक खास समुदाय दूसरों को पांच मिनट में खत्म कर सकता है।

और पढ़े  रूस-ईरान से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ की आशंका,क्या है US के सांसदों की नई रणनीति?

Spread the love
  • Related Posts

    Check Online: क्या आपको पता है आपके PF खाते में कितना बैलेंस है? जानें ऑनलाइन चेक करने की प्रकिया

    Spread the love

    Spread the loveनौकरीपेशा लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ की बचत भविष्य का सबसे बड़ा और सुरक्षित सहारा होती है। हर महीने सैलरी से कटने वाला यह पैसा रिटायरमेंट…


    Spread the love

    बारिश का कहर: असम की बाढ़ में 99 मौतें, हिमाचल में 153 सड़कें बंद IMD के ताजे अनुमान में क्या?

    Spread the love

    Spread the loveदेश के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश का प्रकोप कुछ कम हुआ। हालांकि, इसके बाद भी तबाही का मंजर जारी रहा। असम में मरने वालों की संख्या…


    Spread the love