दालों की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार सख्त: नैफेड से खरीद की सीमा 80 फीसदी घटाई, कारोबारी ले सकेंगे कितना स्टॉक?

दालों की बढ़ती कीमतों पर लगाम कसने और जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। सरकार ने नैफेड के गोदामों से अरहर और चने का स्टॉक निकालने के नियमों को सख्त करते हुए खरीदारों की सीमा 80% घटा दी है। अब कोई भी खरीदार एक बार में अधिकतम 1,000 टन दाल ही निकाल सकेगा, जबकि पहले यह सीमा 5,000 टन थी।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक, यह कदम इसलिए उठाया गया है, ताकि बड़े खरीदार एक साथ भारी मात्रा में स्टॉक उठाकर उसका भंडारण न कर सकें। इससे बाजार में कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, नैफेड से खरीदे गए चने का स्टॉक तय समय में न उठाने पर मिलने वाली अतिरिक्त मोहलत की सुविधा भी पहले ही समाप्त की जा चुकी है, जिससे खरीदारों को निर्धारित समयसीमा के भीतर ही माल उठाना अनिवार्य होगा।
बफर स्टॉक और आयात में उछाल के बाद भी बढ़े दाम
सरकार के पास वर्तमान में करीब 38 लाख टन दालों का बफर स्टॉक मौजूद है। दालों के आयात में भी लगभग 67 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। पर्याप्त बफर स्टॉक और बढ़े हुए आयात के बावजूद खुदरा बाजार में दालों के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।
दाल औसत खुदरा मूल्य 2025 में कीमतें
चना 90.25 82.88
अरहर 135.83 115.74
उड़द 126.69 113.88
मूंग 115.08 110.47
मसूर 90.55 89.64

 

हर शुक्रवार स्टॉक का खुलासा अनिवार्य
उपभोक्ता मामले विभाग ने राज्यों के साथ बैठक कर बाजार की स्थिति की समीक्षा की थी। जमाखोरी रोकने और उपलब्धता का आकलन करने के लिए दाल कारोबारियों, आयातकों, मिलर्स और विक्रेताओं के लिए हर शुक्रवार स्टॉक का ब्योरा देना अनिवार्य किया है। इससे बाजार में दालों की आपूर्ति पर नजर रखी जा सकेगी।

और पढ़े  तमिलनाडु में बड़ा हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरी मिनी बस, तीन लोगों की मौत, कई घायल
  • Related Posts

    आईआईटी खड़गपुर के दीक्षांत समारोह में PM मोदी, बोले- देश की उपलब्धियों में संस्थान की बहुत बड़ी भूमिका

    नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पहुंच गए हैं। इसके बाद वे बिहार के वैशाली…

    राजस्थान पंचायत चुनाव: परिणाम में कांग्रेस ने पलटा पासा, जिला परिषदों में 23 जगह बहुमत, BJP पांच पर सिमटी

    राजस्थान के पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने जिला परिषद और पंचायत समिति दोनों स्तरों पर भाजपा को पीछे छोड़ दिया है। जिला परिषद सदस्य चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से…