उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में घना कोहरा: ठंड ने भी दिखाए तेवर, आज ओडिशा के तट से टकराएगा तूफान अकवान

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के ऊपरी पहाड़ों पर तापमान शून्य से नीचे जाने के साथ ही उत्तर भारत में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 22 नवंबर तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इससे सुबह के समय सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम में बदलाव के बीच पहाड़ी और मैदानी इलाकों में रात का तापमान अलग-अलग स्तर पर बना हुआ है। पंजाब के पटियाला में में न्यूनतम तापमान 9.3 और चंडीगढ़ में 10.4 डिग्री रहा। हिमाचल प्रदेश के मनाली में पारा 2.8 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि शिमला में 9 डिग्री दर्ज किया गया।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में चलेंगी तेज हवाएं
उत्तराखंड के नैनीताल में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 21 नवंबर को तेज हवा की संभावना जताई गई है। इससे रेल और सड़क यातायात के बाधित होने की आशंका है।
आज ओडिशा के तट से टकराएगा तूफान अकवान
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अकवान शुक्रवार को ओडिशा के तट पर पहुंचेगा। इसको देखते हुए अब तक तीन लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य में 9,299 राहत शिविर बनाए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए 423 बचाव दल तैनात किए गए हैं। कई जिलों में शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। तूफान के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात शुक्रवार दोपहर तक उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों के बीच नरसापुर और पुरी के आसपास, गोपालपुर के पूर्व में टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और झोंके 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

ओडिशा में 69 ट्रेनें रद्द, 28 के समय बदले
चक्रवात अकवान के मद्देनजर पूर्व तटीय रेलवे (ईसीओआर) ने एहतियात के तौर पर 19, 20 और 21 नवंबर को चलने वाली 69 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। एक अधिकारी ने बताया कि रद्द की गई ट्रेनों में लंबी दूरी की कई एक्सप्रेस, वंदे भारत, यात्री और मेमू ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें ओडिशा को पड़ोसी राज्यों से जोड़ती हैं। इसके अलावा 28 अन्य ट्रेनों का समय भी बदला गया है।
और पढ़े  PM मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा?
  • Related Posts

    आईआईटी खड़गपुर के दीक्षांत समारोह में PM मोदी, बोले- देश की उपलब्धियों में संस्थान की बहुत बड़ी भूमिका

    नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पहुंच गए हैं। इसके बाद वे बिहार के वैशाली…

    राजस्थान पंचायत चुनाव: परिणाम में कांग्रेस ने पलटा पासा, जिला परिषदों में 23 जगह बहुमत, BJP पांच पर सिमटी

    राजस्थान के पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने जिला परिषद और पंचायत समिति दोनों स्तरों पर भाजपा को पीछे छोड़ दिया है। जिला परिषद सदस्य चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से…