खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.93% पर, जानिए क्यों आम आदमी की जेब पर पड़ रहा बोझ

खाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतों में वृद्धि से देश में खुदरा महंगाई दर बढ़कर मई महीने में 3.93% पर पहुंच गई है। महंगाई में तेजी के बावजूद यह लगातार 16वें महीने में आरबीआई की सीमा 4% से नीचे बनी रही। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

सरकार की ओर से शुक्रवार की ओर जारी खुदरा महंगाई के आंकड़े बता रहे हैं कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर आम आदमी की जेब पर पड़ना शुरू हो गया है। खुदरा महंगाई दर मई महीने में अप्रैल के स्तर 3.48% से बढ़कर 3.93% पर पहुंच गई।

सीपीआई सीरीज में बदलाव के बाद से महंगाई की यह सबसे बड़ी रीडिंग है। बता दें कि सरकार ने रिजर्व बैंक को दो फीसदी की मार्जिन के साथ महंगाई दर को चार फीसदी से नीचे रखने का लक्ष्य दिया है। 

और पढ़े  पश्चिम एशिया: इस्राइल और यूएई के बीच गुपचुप क्या खिचड़ी पक रही? नेतन्याहू ने अबू धाबी का किया खुफिया दौरा
  • Related Posts

    महाराष्ट्र: गजल गायक तलत अजीज के घर में लगी भीषण आग, धुएं से परिवार अस्पताल में भर्ती, सभी को मिली छुट्टी

    मुंबई के जुहू इलाके में शुक्रवार देर रात दिग्गज गजल गायक तलत अजीज के डुप्लेक्स अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उनका पूरा…

    केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच,20 साल पुराने केस की होगी पड़ताल

    केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक पुराने मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मामला 2006 का है, जब ज्ञानेश…