नाविकों पर अमेरिकी हमले से भड़का भारत- US राजनयिक को फिर किया तलब, MEA ने दर्ज कराया कड़ा विरोध

भारत के विदेश मंत्रालय ने बड़ा और सख्त राजनयिक कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय ने भारत में अमेरिकी मिशन के प्रमुख जेसन मीक्स को तलब किया।  साउथ ब्लॉक में हुई इस बैठक के दौरान भारत ने अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई पर अपना विरोध दर्ज कराया। यह पूरा मामला ओमान की खाड़ी में वाणिज्यिक जहाजों पर हाल ही में अमेरिकी नौसैनिक बलों की ओर से किए गए कथित हमलों से जुड़ा हुआ है। इन व्यापारिक जहाजों पर भारतीय नाविक सवार थे।  खास बात यह है कि जेसन मीक्स को इससे पहले बुधवार रात को भी तलब किया गया था।

 

अस्वीकार्य है नागरिक जहाजों पर घातक बल का प्रयोग
विदेश मंत्रालय ने इस पर चिंता व्यक्त की है। भारत ने दो टूक शब्दों में कहा है कि नागरिक जहाजों के खिलाफ इस प्रकार के घातक बल का उपयोग पूरी तरह से अस्वीकार्य है। राजनयिक वार्ता के दौरान अमेरिकी पक्ष को स्पष्ट रूप से बताया गया कि इस तरह की हिंसक घटनाएं अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा हैं। यह क्षेत्रीय स्थिरता को भी सीधे तौर पर प्रभावित करती हैं। भारत ने अमेरिका से कहा है कि वह भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए, जिससे नागरिक जीवन को कोई नुकसान पहुंचे। इससे पहले गुरुवार को भी विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी दूत को तलब किया था।

और पढ़े  दिल्ली में पकड़ा गया विदेश भेजने वाला फर्जी ऑफिस: 19 पासपोर्ट, 10 एटीएम और सोना बरामद, 46 लोगों से हुई ठगी
  • Related Posts

    आज के अहम घटनाक्रम इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन- राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल

    विपक्षी नेता और सांसद मंगलवार को एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च करेंगे। प्रस्तावित मार्च…

    BJP: विपक्ष के चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च पर संबित पात्रा का पलटवार, कहा- संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश

    इंडिया ब्लॉक मंगलवार को संसद से चुनाव आयोग के तक मार्च करेगा। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष संवैधानिक…