अभिनेता सलीम कुमार का 57 साल की उम्र में निधन, केरल के CM और एक्टर ममूटी ने जताया शोक

Spread the love

लयालम सिनेमा में दर्शकों को एक लंबे वक्त तक सलीम कुमार ने अपनी कॉमेडी से खूब हंसाया, कई अलग-अलग तरह के किरदार भी किए। इस कलाकार की कमी दर्शकों को खूब खलेगी। दरअसल, 57 की उम्र में इस अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

 

तबीयत बिगड़ने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे सलीम कुमार

शनिवार सुबह अभिनेता सलीम कुमार की तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें कोच्चि के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बाद में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। सलीम कुमार को कुछ साल पहले लिवर सिरोसिस की बीमारी का पता चला था। उनका लीवर ट्रांसप्लांट भी हुआ था। देर रात ही उनके निधन की सूचना साझा की गई। इससे प्रशंसकों और मलयालम सिनेमा के कलाकारों के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी।

 

 

केरल के मुख्यमंत्री वी.डी सतीशन ने दी श्रद्धांजलि

केरल के सीएम वी.डी. सतीशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्वीटर) पर सलीम कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘सलीम कुमार मेरे लिए सिर्फ हंसी के राजकुमार नहीं थे, बल्कि एक बेहद करीबी इंसान थे। वह अपने राजनीतिक विचारों को निडरता से रखते थे और गर्व से कहते थे कि वे कांग्रेस के साथ खड़े हैं। वह एक ऐसे प्रतिभाशाली कलाकार थे जो एक ही चेहरे से लोगों को हंसा भी सकते थे और रुला भी सकते थे। मलयालम सिनेमा ने एक महान कलाकार खो दिया है और मैंने अपना एक भाई खो दिया है।


Spread the love
और पढ़े  मनमाने सिम नहीं ले पाएंगे! 24 अगस्त से लागू होंगे नए नियम, जानिए कितने नंबर रख सकते हैं आप
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों…


    Spread the love