शर्मनाक: भिंड में दलित युवक के साथ बर्बरता, ग्वालियर से अपहरण करके लाए थे 3 आरोपी

 

ध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक दलित युवक के साथ अमानवीय बर्ताव का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने एक दलित ड्राइवर को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की, शराब पिलाई और जबरन पेशाब पिलाने की घृणित हरकत की। पीड़ित को गंभीर हालत में मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा और एडिशनल एसपी संजीव पाठक अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

ग्वालियर से अपहरण कर भिंड लाया गया पीड़ित
पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है और पहले दतावली गांव के सोनू बरुआ की बोलेरो चलाता था। कुछ दिन पहले उसने काम छोड़ दिया था और ग्वालियर के दीनदयाल नगर स्थित अपने ससुराल में रहने लगा था। सोमवार रात सोनू बरुआ, दतावली निवासी आलोक पाठक और भिंड का छोटू ओझा ग्वालियर पहुंचे और उसे जबरन कार में बैठाकर सुरपुरा गांव ले आए।

गांव में की मारपीट और दी अमानवीय यातना
पीड़ित के अनुसार, तीनों ने सुरपुरा पहुंचते ही उसकी बेरहमी से पिटाई की, उसे जबरन शराब पिलाई और फिर पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। जब उसकी हालत बिगड़ गई, तो आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। बाद में पीड़ित ने किसी तरह फोन कर अपने परिजनों को सूचना दी, जिन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया।

दो आरोपी हिरासत में, एक की तलाश जारी
एडिशनल एसपी संजीव पाठक ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बंधक बनाने और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सोनू बरुआ और आलोक पाठक को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि छोटू ओझा की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि जबरन पेशाब पिलाने के आरोप की जांच मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर की जाएगी।

और पढ़े  गुरुग्राम में हिट एंड रन: सामने आई सिया की पहली प्रतिक्रिया, बताया कब कराएंगी FIR

कलेक्टर ने दिए जांच में तेजी लाने के निर्देश
कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित और उसके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को सभी जरूरी जांच समय पर कराने और पीड़ित को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…