शाहजहांपुर: महिला ने अपने 2 साल के बेटे को जहर देकर खुद भी खाया, महिला की मौत

Spread the love

 

 

 जमीन में हिस्सेदारी को लेकर जेठानी से कहासुनी के बाद महिला ने दो वर्षीय बेटे को कीटनाशक दवा पिलाकर खुद भी पी ली। जलालाबाद सीएचसी पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर हालत में उसके बच्चे का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

 

मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर उत्तरी निवासी 30 वर्षीय रामादेवी उर्फ शिवानी के पति सुधीर हरियाणा की एक कंपनी में मजदूरी करते हैं। उनका पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह रामादेवी की उनकी जेठानी से जमीन को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद रामादेवी ने घर में रखी कीटनाशक दवा अपने दो साल के बेटे निशांत को पिला दी और खुद भी पी ली। हालत बिगड़ने पर हुई जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

 

ससुर अनंगपाल ने बाहर काम करने गए थे। सूचना पर बहू व पोते को लेकर जलालाबाद सीएचसी पहुंचे। यहां डाॅक्टर ने चेकअप कर रामादेवी को मृत घोषित कर दिया। निशांत को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उसका उपचार चल रहा है। परिवार के लोग उसकी देखभाल कर रहे हैं।

मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घटना की सूचना मृतका के पति को दे दी गई है। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

दो दिन पहले भी हुआ था विवाद
परिजनों के अनुसार, रामादेवी अपने ससुर से तीन बीघा खेत में हिस्सा मांग रही थी। इस बात को लेकर दो दिन पहले भी घर में विवाद हुआ था। फिर शनिवार की सुबह हुई कहासुनी के बाद रामादेवी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए जीवनलीला समाप्त कर ली। बच्चे की रोने की आवाज सुन जेठानी कमरे में गई थी तो रामादेवी बेसुध पड़ी थी और बच्चा तड़प रहा था।

और पढ़े  ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व बसपा एमएलसी शहनवाज राणा के घर और सुधा स्टील से दो करोड़ नकद बरामद

हमारे लिए तो चारों बेटे बराबर
ससुर अनंगपाल ने बताया कि उन्होंने तीन बीघा खेत खरीदा था। आधा हिस्सा मुकदमेबाजी में चला गया। बचे खेत में चारों बेटों का हिस्सा है, लेकिन बहू पूरे खेत में हिस्सा मांग रही थी। बहू को समझाया, लेकिन वह हिस्सा मिलने की जल्दबाजी कर रही थी। उनके लिए तो चारों बेटे बराबर हैं। बताया जा रहा है कि मृतक के चचिया ससुर राजवीर के पास भी काफी जमीन है। उनके कोई बच्चा नहीं है। उनकी जमीन में भी हिस्सा मांग रही थी।


Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love