IPL 2026 का फाइनल आज- जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा, जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी

ईपीएल 2026  का फाइनल आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच है. शुभमन गिल बतौर कप्तान अपनी पहली ट्रॉफी जीतना चाहेंगे, उनकी टीम GT ने 2022 में हार्दिक की कप्तानी में अपना पहला खिताब जीता था. रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने पिछले साल अपना पहला खिताब जीता था, टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में है. जानिए चैंपियन टीम को क्या प्राइज मनी मिलेगी और फाइनल हारने वाली टीम को कितनी राशि मिलेगी?

फिल साल्ट के खेलने पर संशय बरकरार है, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विनिंग कॉम्बिनेशन में बिना छेड़छाड़ के भी खुश होगी. विराट कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर ओपनिंग कर सकते हैं, जिन्हें कुछ ही मौके मिले हैं लेकिन उन्होंने तेज तर्रार शुरुआत दिलाई है. गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 में भी बदलाव की संभावना न के बराबर है. दोनों टीमें आज अपने दूसरे खिताब के लिए मैदान पर होंगी, जिसमें से किसी एक का सपना टूटेगा. यहां हम आपको जीतने और हारने, यानी विनर और रनर-अप की प्राइज मनी के बारे में बता रहे हैं.

IPL 2026 विनर की प्राइज मनी कितनी है?

IPL के पहले संस्करण में राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनने पर 4.8 करोड़ रूपये मिले थे. आज विनर की प्राइज मनी 5 गुना ज्यादा बढ़ गई है. IPL 2026 का खिताब जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी.

 

 

IPL 2026 रनर-अप टीम की प्राइज मनी कितनी?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु या गुजरात टाइटंस, जो टीम IPL 2026 फाइनल हारेगी उसे भी करोड़ों रुपये मिलेंगे. रनर-अप टीम की प्राइज मनी 13 करोड़ रुपये है.

और पढ़े  IND vs AFG- भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

इसके आलावा प्लेऑफ तक पहुंचने वाली अन्य 2 टीमों को भी प्राइज मनी मिलेगी. राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर-2 तक पहुंची थी, इसलिए इस टीम को 7 करोड़ रुपये और सनराइजर्स हैदराबाद को 6.5 करोड़ रुपये मिलेंगे. SRH एलिमिनेटर मैच में हारकर बाहर हुई थी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम की उसी पिच पर होगा, जहां पिछले संस्करण का फाइनल हुआ था. ये वही पिच है, जहां इस सीजन RCB और GT आमने सामने हुई थी. तब एक लो स्कोरिंग मैच देखने को मिला था. IPL 2026 फाइनल मैच का आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 7 बजे होगा. फाइनल का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

  • Related Posts

    महिला एशिया कप में भारत का दबदबा: आठवीं बार जीता खिताब, फाइनल में श्रीलंका को हराया

    भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को हराकर आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने दुबई में खेले गए इस मुकाबले…

    IND vs AFG- भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

    भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में जहां अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की तो वहीं,…