अखिलेश यादव- 2027 में सपा सरकार बनी तो पुलिस में महिलाओं की भर्ती के लिए ढांचागत बदलाव करेंगे

Spread the love

 

पा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 चुनाव को लेकर बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा कि अगर 2027 में यूपी में सपा की सरकार बनी तो पुलिस विभाग में महिलाओं की भर्ती के लिए हम ढांचागत बदलाव करेंगे। अखिलेश यादव रविवार को सपा मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सपा सांसद डिंपल यादव समेत पार्टी की अन्य महिला नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

अखिलेश यादव ने ईरान – इस्राइल युद्ध पर कहा कि भारत को दूसरे देशों में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाना चाहिए। इस युद्ध में भारत को अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए लेकिन अगर मुश्किल वक्त में मित्र देश के साथ खड़े नहीं होते हैं तो यह हमारी विदेश नीति के साथ धोखा है। अच्छे समय पर सब मित्र होते हैं।

 

उन्होंने कहा कि सरकार जेपीएनआईसी बेचना चाहे तो तो बेच सकती है। हम खरीदना चाहते हैं। एलडीए वीसी को पार्टी की ओर से चिट्ठी भेजने के लिए कहा गया है।

मंदिर के चंदे पर कब्जा करने के लिए योजना बना रही है भाजपा
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा मंदिर के चंदे पर कब्जा करने के लिए नई योजनाएं बना रही है। धरती पर इतने मंदिर कभी भी नहीं तोड़े गए हैं जितने भाजपा राज में तोड़े गए हैं। बनारस में पुराने मंदिरों को तोड़ा गया है। वहीं, वेनिस समेत तमाम शहरों में पुरानी गलियों को संरक्षित किया गया है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- श्री राम वल्लभा कुज में सजी फूल बगला झांकी बनी श्रद्धा, आकर्षण का केंद्र
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love