शाहजहांपुर- अंबेडकर की प्रतिमा को अपमान जनक माला पहनाने वाला आरोपी

 

 

 शनिवार को शाहजहाँपुर की तहसील तिलहर के बिरियागंज स्थित अंबेडकर पार्क में लगी प्रतिमा पर सुबह के समय चप्पल की माला मिली। इसे देखने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर अपमानजनक माला को उतारकर प्रतिमा को धुलाकर फूलों की माला पहनाई ।
मामला उस समय प्रकाश में आया जब लोग पार्क से गुजरे तो उन्होंने प्रतिमा पर चप्पल की माला देखी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ तिलहर और एसडीएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत कराया और सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक व्यक्ति प्रतिमा पर चप्पल की माला पहनाते हुए कैद हो गया है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की ।

घटना को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के तिलहर नगर अध्यक्ष संजीव कुमार ने इस संबंध में तिलहर थाने में एक तहरीर दी जिस पर कई स्थानीय लोगों ने भी हस्ताक्षर भी किए ।
अपर पुलिस अधीक्षक भवरे दीक्षा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा
सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच कर अम्बेकर जी की मूर्ति से अपमानजनक माला
उतारकर फूलों की माला को पहनाया है । घटना को अंजान देने वाले की तलाश ज़ारी है । जल्द ही उसको गेरफ़्तार कर लिया जाएगा।
थाना प्रभारी ने बताया सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति नज़र आया था । पुलिस ने जानकारी के बाद उसको गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । उन्होंने कहा पुलिस उसे पूछताछ कर घटना के असल कारण को जाने की प्रयास कर रही है। पुलिस ने उसके नाम को
सार्वजनिक नहीं किया ।

और पढ़े  अयोध्या / मिल्कीपुर- आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा
  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा- पति-पत्नी, तीन बच्चों की गई जान: नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

    ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके…

    UP- प्रदेश में डॉक्टरों को बड़ी राहत, इलाज में लापरवाही पर तुरंत गिरफ्तारी नहीं, पहले मेडिकल बोर्ड करेगा जांच

    प्रदेश में चिकित्सकीय लापरवाही के मामले में अब पुलिस सीधे आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं कर सकेगी। इसके लिए पहले जिला और प्रदेश स्तरीय मेडिकल बोर्ड जांच करेगा। जांच रिपोर्ट…