मां ने किया शादी से इनकार तो मासूम बच्चे को आठ बार जमीन पर पटका, सनकी आशिकी ने ली मासूम की जान

यूपी के फिरोजाबाद स्थित यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर एक सिरफिरे युवक ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। अपनी रिश्ते की भाभी से शादी करने की जिद पूरी न होने पर आरोपी ने उसके महज डेढ़ साल के मासूम बेटे को सुनसान सड़क पर 34 सेकंड में बेरहमी से आठ बार पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह पूरी वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हत्या के बाद आरोपी मासूम के शव को घर के गेट पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बच्चे की नानी की तहरीर पर हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है।

 

रती ने ठुकराया विराज का प्रस्ताव
मूल रूप से अरांव के गांव बामई निवासी रती देवी की शादी फरवरी 2024 में बदायूं निवासी सुमित कुमार से हुई थी। शादी के बाद रती ने बेटे आरव को 3 नवंबर 2025 को जन्म दिया, लेकिन पति से अनबन के कारण वह पांच महीने से अपने मायके में रह रही थी। इसी बीच, रती के पति के फुफेरे भाई विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, बदायूं ने रती के परिवार से नजदीकियां बढ़ाईं। विराज ने पहले तो रती के पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में मदद का भरोसा देकर विश्वास जीता और बाद में रती के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया, जिसे रती ने ठुकरा दिया था।

 

टॉफी दिलाने के बहाने ले गया और ले ली जान
शनिवार को रती अपनी मां पिंकी देवी के साथ पति पर केस दर्ज कराने के सिलसिले में कानूनी राय लेने शिकोहाबाद एक अधिवक्ता के पास गई थी। अधिवक्ता से मिलने का समय शाम का होने के कारण वे यादव कॉलोनी स्थित अपनी मां की सहेली पुष्पलता के घर रुक गईं। पीछा करते हुए सिरफिरा विराज भी वहां पहुंच गया। उसने वहां भी रती पर पति को तलाक देकर खुद से शादी करने का दबाव बनाया। जब मां-बेटी ने साफ मना कर दिया, तो आरोपी विराज डेढ़ साल के मासूम आरव को टॉफी दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया।

और पढ़े  काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा: CM योगी और रक्षामंत्री ने बांटा केक, नायडू व चिराग पासवान भी रहे मौजूद

 

 

सीसीटीवी फुटेज देख कांप उठी लोगों की रूह
दोपहर ढाई बजे के करीब का वक्त था। यादव कॉलोनी की सड़कें सुनसान थीं, तब हत्यारा विराज मासूम आरव को गोद में लेकर बाहर निकला था। रती ने बताया कि जब काफी देर तक बच्चा वापस नहीं आया, तो वे गेट पर गई जहां मासूम का शव पड़ा था। शोर मचने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत पास ही लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में जो दिखा, उसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई। सिरफिरा युवक मासूम को हवा में उछालकर सड़क पर पत्थरों की तरह पटक रहा था। उसने एक के बाद एक आठ बार बच्चे को पटका। यह खौफनाक मंजर देखकर मौके पर मौजूद महिलाओं और परिजनों की चीख निकल गई। हर कोई आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा था।

 

 

तीन महीने से लगातार कर रहा था फोन
रती ने बताया कि आरोपी विराज तीन महीने से लगातार फोन कर रहा था। उसने पहले पति की बुराई की और कहा कि वह उसे सबक सिखाने में मदद करेगा। रती रोते हुए बोली, हमें क्या पता था कि जो हमारे हक की लड़ाई का नाटक कर रहा है, वही जल्लाद बनकर मेरे कलेजे के टुकड़े की जान ले लेगा।
mother refused to marry man killed her one and half year old boy in firozabad
जल्द सलाखों के पीछे होगा हत्यारा
घटना की सूचना मिलते ही सीओ शिकोहाबाद अंबरीश कुमार, इंस्पेक्टर अनुज कुमार और फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है।
mother refused to marry man killed her one and half year old boy in firozabad
आरव को रास्ते का रोड़ा समझता था सनकी विराज
पुलिस और परिजनों की मानें तो आरोपी विराज के दिमाग में एक सनक सवार हो चुकी थी। उसे लगता था कि रती उससे शादी सिर्फ अपने डेढ़ साल के बेटे आरव की वजह से नहीं करना चाहती है। उसके मन में यह गहरा शक बैठ गया था कि भले ही रती और उसके पति सुमित के बीच अभी अनबन चल रही है, लेकिन बच्चे की खातिर भविष्य में दोनों फिर से एक हो सकते हैं। रती को हमेशा के लिए अपना बनाने और इस संभावना को खत्म करने के लिए उसने मासूम आरव को ही रास्ते से हटाने की साजिश रची। हालांकि, उसकी इस हैवानियत ने खुद उसका भविष्य हमेशा के लिए सलाखों के पीछे धकेल दिया है और रती के हंसते-खेलते परिवार को भी पूरी तरह उजाड़ दिया।
पुलिस का बयान
आरोपी के खिलाफ हत्या की संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बदायूं और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, जल्द ही हत्यारा सलाखों के पीछे होगा। -आदित्य लांग्हे, एसएसपी
  • Related Posts

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…

    UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

    रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के समीप रविवार सुबह पुलिस और यूपी एटीएस की टीम की झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर से मुठभेड़…