अयोध्या- राम मंदिर आंदोलन की प्रमुख चेहरा साध्वी ऋतंभरा पहुंचीं अयोध्या

 

अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन की प्रमुख चेहरा साध्वी ऋतंभरा पहुंचीं और जहाँ राम मंदिर परिसर में मां दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को ध्वजारोहण के कार्यक्रम में शामिल हुईं। आज दर्शन पूजन के बाद सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी और श्रीराम अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी यश प्रकाश सिंह ने उनका स्वागत किया।वही मीडिया से साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि रामलला का भव्य मंदिर में विराजना करोड़ों भक्तों के संघर्ष और आस्था का परिणाम है। उन्होंने आंदोलन के दिनों को याद करते हुए कहा था, “राम जी का काम है, राम जी के काम में काहे का विराम है। राम जी का मंदिर बनेगा धूमधाम से।”उन्होंने कहा कि राम मंदिर से देशवासियों के हृदय की दरिद्रता दूर हुई है और भारतीयों के स्वाभिमान को नई प्रतिष्ठा मिली है। राम मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान और स्वाभिमान का प्रतीक है। मां दुर्गा मंदिर के ध्वजारोहण में शामिल होकर उन्हें अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति हुई।

और पढ़े  बुलंदशहर: बेला भवानी मंदिर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 29 श्रद्धालु घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में डॉक्टरों को बड़ी राहत, इलाज में लापरवाही पर तुरंत गिरफ्तारी नहीं, पहले मेडिकल बोर्ड करेगा जांच

    प्रदेश में चिकित्सकीय लापरवाही के मामले में अब पुलिस सीधे आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं कर सकेगी। इसके लिए पहले जिला और प्रदेश स्तरीय मेडिकल बोर्ड जांच करेगा। जांच रिपोर्ट…

    अयोध्या- संपर्क-संवाद के सहारे प्रबुद्ध वर्ग में पैठ मजबूत करेगी भाजपा

    अवध विश्वविद्यालय के श्रीराम शोध पीठ में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से लगातार संपर्क…