सीजेपी का आंदोलन-: दिपके को एसईएम कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन कर रहे युवा आंदोलनकारियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह नेहा को रिहा कर दिया। वहीं, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) की अदालत में पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।

क्या था पूरा मामला?

दोनों को शुक्रवार को कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध मार्च से पहले निवारक हिरासत में लिया गया था। पुलिस के अनुसार, बोरा को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत हिरासत संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद छोड़ा गया।

दिपके पर क्या कार्रवाई हुई?

दिपके के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिपके को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें शनिवार को ही SEM अदालत में पेश किया जाएगा।

सीजेपी ने दिल्ली पुलिस पर लगाया दिपके के अपहरण का आरोप

सीजेपी के नेता अजिंक्य शिंदे ने दिल्ली पुलिस पर अभिजीत दिपके के अपहरण का आरोप लगाया है। कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स अकाउंट पर अजिंक्य शिंदे का देर रात ढाई बजे का वीडियो डाला गया। इस वीडियो में शिंदे कह रहे हैं कि दिपके के परिजनों, उनके वकीलों और सीजेपी की टीम को उनके बारे में कोई अपडेट नहीं दिया गया है। हम सभी एक सवाल पूछ रहे हैं कि अभिजीत कहां हैं?

और पढ़े  भारत में ह्यूंदै मोटर ग्रुप का बड़ा दांव: PM मोदी से मुलाकात के बाद 15.5 अरब डॉलर के निवेश का एलान
  • Related Posts

    पंजाब: नशे के विरोध पर हत्याओं से केंद्र चिंतित, गृह मंत्रालय ने तलब की रिपोर्ट, शाह और मान आमने-सामने

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से नशा-विरोधी कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमलों, उन्हें परेशान किए जाने और उनके आत्महत्या करने के मामलों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इससे पहले, गृह…

    बड़ी कार्रवाई- CJP का तिरंगा मार्च: दिल्ली पुलिस ने दिपके को प्रदर्शन नहीं करने का दिया नोटिस

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के दिल्ली स्थित आवास पर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के 20 से अधिक जवान पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने उन्हें कनॉट प्लेस…