Bengal: अभिषेक बनर्जी के कालीघाट आवास पर फिर पहुंची CID की टीम

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल सीआईडी ने नोटिस जारी कर 1 जून को दोपहर 12 बजे भवानी भवन स्थित सीआईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है। शनिवार को सीआईडी की पांच सदस्यीय टीम कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास पहुंची और उन्हें नोटिस सौंपा।

 

नोटिस मिलने के बाद क्या बोलो बनर्जी?

नोटिस मिलने के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि सीआईडी अधिकारियों को नोटिस व्यक्तिगत रूप से देना था, इसलिए वे उनके आवास पर इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा, “उन्हें नोटिस देना था और मुझे उसे व्यक्तिगत रूप से प्राप्त करना था। वे पहले किसी और जगह चले गए थे, क्योंकि उन्हें मेरे आवास की सही जानकारी नहीं थी।”

बनर्जी ने जांच एजेंसियों पर लगाए गंभीर आरोप

अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर और जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए बनर्जी ने कहा कि उन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, “पहले सिर्फ ईडी और सीबीआई थीं, अब बंगाल पुलिस, कोलकाता पुलिस और केएमसी भी शामिल हो गए हैं। पहले 2-3 जांच एजेंसियां थीं और अब पांच हैं। उन्हें लगता है कि वे मेरे पीछे 5-6 एजेंसियां भेजकर मुझे डरा-धमकाकर झुका देंगे। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं। चाहे आप मेरा गला काट दें या जो चाहें करें, मुझे झुकाने के लिए आपको 10 बार सोचना पड़ेगा और सात जन्म लेने पड़ेंगे। मैं गद्दार नहीं हूं।”

और पढ़े  पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी: सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने क्या कहा?
  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…