हिंदू धर्म में धनतेरस का पर्व विशेष महत्व रखता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी कारण इस दिन को धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि और धन-वैभव का आगमन होता है। इस अवसर पर लोग सोना-चांदी, बर्तन, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर, झाड़ू, पीली कौड़ी, कमलगट्टा और धनिया जैसी चीजें खरीदते हैं। आइए जानते हैं साल 2026 में धनतेरस की पूजा का शुभ समय और अलग-अलग शहरों में खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त।
धनतेरस 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त
- धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 6:02 बजे से 7:57 बजे तक
- पूजा की अवधि: 1 घंटा 56 मिनट
- अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक
- अमृत काल: रात 10:30 बजे से 12:10 बजे तक
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:03 बजे से 5:51 बजे तक
- प्रदोष काल: शाम 5:33 बजे से रात 8:09 बजे तक
- वृषभ काल: शाम 6:02 बजे से 7:57 बजे तक
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय
धनतेरस पर शुभ चौघड़िया मुहूर्त
- प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत): सुबह 10:30 बजे से 10:43 बजे तक
- अपराह्न मुहूर्त (शुभ): दोपहर 12:05 बजे से 1:27 बजे तक
- अपराह्न मुहूर्त (चर): शाम 4:11 बजे से 5:33 बजे तक
- रात्रि मुहूर्त (लाभ): रात 8:49 बजे से 10:27 बजे तक
- रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर): रात 12:05 बजे से सुबह 4:59 बजे तक (7 नवंबर)
धनतेरस के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन बड़ी संख्या में लोग सोने के गहने और सिक्कों की खरीदारी करते हैं, लेकिन सोना खरीदते समय केवल उसकी चमक और कीमत पर ध्यान देना काफी नहीं है। कई बार लोग गहने खरीद तो लेते हैं, लेकिन उनकी शुद्धता की जांच करना भूल जाते हैं।
ऐसे में आपको सोने पर लिखे तीन अंकों के एक खास नंबर को जरूर देखना चाहिए। कई लोगों को इस नंबर के बारे में पता नहीं है या फिर वो सोना खरीदते समय ये नंबर चेक करना भूल जाते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर ये अंकों का नंबर क्या है और इसे क्यों चेक करना चाहिए।
सोने पर कौन से 3 अंकों का नंबर लिखा होता है?
- जब आप सोने के गहने खरीदते हैं, तो उन पर 916, 999, 750 या 585 जैसे नंबर लिखे होते हैं
- इन नंबर्स को सोने की शुद्धता का संकेत माना जाता है
- दरअसल, 24 कैरेट सोने को शुद्ध सोना माना जाता है
- हालांकि, इससे गहने बनाना मुश्किल है
- इसलिए गहने बनाने के लिए सोने में दूसरी धातुएं मिलाई जाती हैं
- इसी आधार पर सोने की शुद्धता का पता चलता है
क्या है 916 और 750 नंबर का मतलब?
- 916 नंबर का मतलब है कि सोने में 91.6 प्रतिशत शुद्ध सोना है और बाकी अन्य धातुएं मिली हैं
- इसे 22 कैरेट सोना कहा जाता है
- सोने पर लिखे 750 नंबर का मतलब है कि सोने में 75 प्रतिशत शुद्ध सोना मौजूद है और बाकी अन्य धातुएं हैं
- यह 18 कैरेट सोना होता है
585 और 999 नंबर का क्या मतलब होता है?
- 585 नंबर का मतलब है कि सोने में 58.5 प्रतिशत शुद्ध सोना है
- इसे 14 कैरेट सोना कहा जाता है
- जबकि, 24 कैरेट सोने पर 999 नंबर लिखा होता है यानी इसमें 99.9 प्रतिशत सोना होता है
- इसलिए गहने खरीदते समय अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से इन नंबरों को समझना जरूरी है और साथ ही इससे ये भी पता चलता है कि सुनार आपको अधिक सोना बोलकर कम सोना तो नहीं दे रहा





