वायरल तस्वीर: डीएम के टेबल पर लगे नोट की चारों तरफ हो रही चर्चा, तस्वीर हुई वायरल,पढ़ें हमारी खबर..

 

 

मेरी मेज पर रखी हुई प्रत्येक पत्रावली के पीछे एक व्यक्ति खड़ा अपना कार्य होने की प्रतीक्षा कर रहा है। मेरा यह कर्तव्य है कि मैं सबसे पहले इस पत्रावली का निस्तारण कर उस व्यक्ति को राहत प्रदान करूं”। यह नोट संभल डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने अपनी टेबिल पर लगाया है।

 

इसी के बराबर में एक और प्लेट लगी है। इस पर लिखा है कि आपकी समस्या का अंतिम पड़ाव। इन दोनों नोट को लेकर डीएम चर्चा में बने हैं। इसके साथ ही उनके काम करते समय की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है। डीएम ने बताया कि वह कार्यदिवस में कार्यालय में बैठकर जनसमस्याएं सुनते हैं।

 

फरियादियों को परेशान न होना पड़ा। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कई मामले जनसमस्या के दौरान ऐसे भी आ चुके हैं जहां निस्तारण के लिए मौके तक जाना पड़ा है।

शासन की भी प्राथमिकता है कि समस्या का तत्काल समाधान होना चाहिए और हम भी यही प्रयास करते हैं। बताया कि जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं कि वह भी अपने अपने कार्यालय में बैठकर जनसमस्याओं को सुनें और निस्तारण करें।

मेरा फर्ज, किसी को निराश न लौटाऊं
डीएम के काम करते समय की तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें वह कुछ कागजातों की जांच कर रहे हैं। ठीक सामने दोनों संदेश टेबल पर लगे दिख रहे हैं। लोगों ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब सराहा। कई यूजर्स ने लिखा काश हर अफसर ऐसा सोचता तो कोई फाइल धूल न खाती। डीएम पैंसिया का कहना है कि उनकी कोशिश होती है कि हर फरियादी को राहत मिले। यदि जरूरत पड़े तो मौके पर जाकर भी समाधान कराया जाए। इसके लिए सभी अफसरों को स्पष्ट निर्देश भी दिए गए हैं।

जब हंसिया ली और शुरू कर दी गेहूं की कटाई
इससे पहले अप्रैल माह में पैंसिया की एक वीडियो वायरल हो गई थी। क्रॉप कटिंग योजना के तहत वह निरीक्षण करने गांव खजरा खाकम में पहुंचे थे। जब उन्होंने खेत में किसान को देखा तो वह खुद हंसिया चलाकर गेहूं की कटाई करने में लग गए। डीएम को पसीना बहाते देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने उनके इस अंदाज की खूब तारीफ की। उन्होंने आसपास के लोगों से गेहूं की लागत, मेहनत और मुनाफे के बारे में बातचीत भी की। डीएम का यह व्यवहार देख लोग काफी प्रभावित हुए। कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो और फोटो बनाए जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
और पढ़े  बाबा नीब करौरी: जन्मभूमि से समाधि तक करें सफर, टूर पैकेज को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स, 50 फीसदी की विशेष छूट भी

होली पर एसपी संभल का डांस वीडियो भी चर्चा में  
दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई का होली पर डांस करते हुए वीडियो भी जमकर वायरल रहा। रंगों के त्योहार में एसपी ने फिल्म एनिमल के मशहूर गाने पर जबरदस्त डांस कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। वीडियो में एसपी केके बिश्नोई सिर पर गिलास रखकर जब शानदार डांस स्टेप्स करते नजर आए तो वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगे। उनका यह अनोखा अंदाज़ देखकर अन्य पुलिसकर्मी भी खुद को रोक नहीं पाए और वे भी रंगों में सराबोर होकर नाचने लगे। होली के इस खास जश्न में एसपी का यह अंदाज न सिर्फ पुलिस महकमे के तनाव को कुछ पल के लिए दूर करता दिखा, बल्कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी छा गया।
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…