शाहजहांपुर- हाईवे पर गोवंश आने से पलटा पिकअप, 3 सत्संगियों की मौत, 17 घायल

शाहजहांपुर- हाईवे पर गोवंश आने से पलटा पिकअप, 3 सत्संगियों की मौत, 17 घायल

शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास रविवार की सुबह सत्संगियों से भरा पिकअप वाहन गोवंश को बचाने के प्रयास में डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे में 20 सत्संगी घायल हो गए। इनमें तीन सत्संगियों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर से सीतापुर के नैमिषारण्य में होने वाले बाबा जयगुरु देव के सत्संग में शामिल होने के लिए सत्संगी पिकअप में सवार होकर जा रहे थे। मुजफ्फरनगर से पिकअप रात नौ बजे चली थी। सुबह करीब छह बजे टोल प्लाजा के पास गोवंश को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया।

उपचार के दौरान तीन घायलों की मौत
हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में 20 सत्संगी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल मुजफ्फरनगर जिले के थाना भोरप्पा के बिहारगढ़ निवासी राधेश्याम (50) ने दम तोड़ दिया।

इनके साथी लक्सर के गोविंदगढ़ निवासी विष्णु (80) और कलसिया गांव निवासी नेत्रपाल को बरेली रेफर किया गया। इन दोनों की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल में बिहारगढ़ के मोरहना गांव निवासी मंगल का उपचार चल रहा है। बाकी को मामूली चोटें आने के चलते छुट्टी दे दी गई है।

और पढ़े  अमरोहा दरिंदगी केस: फार्म हाउस मालिक उत्तराखंड विधायक उमेश शर्मा से होगी पूछताछ, कुछ की जुटाई जा रही जानकारी
  • Related Posts

    अयोध्या- तेंदुए को पकड़ने के लिए सैन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा पिंजरा

          सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट के पास ईटीआर रेंज में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। रविवार को वन…

    अयोध्या- राज बहादुर यादव की 8वीं पुण्यतिथि पर याद आया शिक्षा और समाजसेवा का सफर

             शिक्षा को समाज परिवर्तन का आधार और समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य मानने वाले राजबली स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज, मडना के संस्थापक राज बहादुर यादव की…