बुलंदशहर सड़क हादसा:- बस ने पिकअप को मारी टक्कर, 10 लोगों की मौत,25 से ज्यादा मजदूर घायल

Spread the love

बुलंदशहर सड़क हादसा:- बस ने पिकअप को मारी टक्कर, 10 लोगों की मौत,25 से ज्यादा मजदूर घायल

उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रक्षाबंधन मनाने घर जा रहे मजदूरों की पिकअप को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई बच्चों समेत 25 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद की एक ब्रेड कंपनी में मजदूरी करने वाले करीब 35 से अधिक मजदूर पिकअप में गाजियाबाद से अलीगढ़ जनपद की तहसील अतरौली के गांव रायपुर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए जा रहे थे।

जैसे ही सलेमपुर थाने के पास पहुंचे तो यहां एक डग्गामार बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

25 से ज्यादा घायलों का जिला अस्पताल और जेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दस लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मरने वालों में एक ही परिवार के सात लोग शामिल हैं। दो लोग संभल के बताए जा रहे हैं। जबकि एक की शिनाख्त नहीं हुई है।

मृतकों के नाम
1. मुकुट सिंह पुत्र बच्चू यादव निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
2. सुगरपाल पुत्र गंगाशरण निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
3. दीनानाथ पुत्र जय सिंह निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
4. बृजेश पुत्र भोली सिंह यादव निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
5. शिशुपाल पुत्र राम खिलाड़ी यादव निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
6. बाबू सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
7. गिरिराज पुत्र भगवान सिंह निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
8. ओमकार पुत्र निवासी ऊंचागांव बुलंदशहर
9.
अज्ञात
10. अज्ञात

और पढ़े  प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद,मोदी, शाह और अडानी ने खत्म किया रोजगार- राहुल

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक अनुभव के साथ अभ्यर्थियों की भगवान राम के प्रति आस्था भी परखी जा रही है। मंगलवार को शुरू हुए साक्षात्कार के…


    Spread the love

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *