अयोध्या पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, रामलला के किए दर्शन, विकास कार्यों की प्रगति से हुए अभिभूत

अयोध्या। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्हें मार्ल्यापर्ण कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से अयोध्या में चल रही परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
इसके बाद जितिन प्रसाद ने अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही वे हनुमानगढ़ी भी पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे अयोध्या आकर रामलला और बजरंगबली के दर्शन करने का अवसर मिला। अयोध्या सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति की आत्मा है। यहां चल रहे कई विकास कार्यों की शुरुआत मेरे उत्तर प्रदेश में लोक निर्माण मंत्री रहते हुई थी। आज उन्हें साकार होते देखकर अत्यंत गर्व और संतोष हो रहा है।
उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच के चलते अयोध्या का कायाकल्प हुआ है। आज अयोध्या एक विश्वस्तरीय धार्मिक व सांस्कृतिक नगरी के रूप में उभर रही है, जिसे देखने देश-दुनिया से श्रद्धालु और पर्यटक आ रहे हैं।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश दीक्षित, सुनील तिवारी शास्त्री, डा. अवधेश वर्मा, अंकित पाण्डेय, नीरज ओझा, सौरभ गुप्ता, विनीत सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़े  काशी में अमित शाह का दौरा: 7 अक्तूबर को करेंगे सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत, विश्वनाथ धाम में होगा जलाभिषेक
  • Related Posts

    UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया

    उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने अपने घर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी, बेटा और दो पुजारी शामिल हैं। घर…

    UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल

    फर्जी फास्टैग और वाहन नंबर के सहारे टोल चोरी और चालान से बचने के मामले की जांच में एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसटीएफ ने लखनऊ-सीतापुर एक्सप्रेसवे के…