परी और महक- फिर बढ़ी गालीबाज परियों’ की मुश्किल, पुलिस ने ले लिया ये एक्शन, इंस्टाग्राम और फेसबुक भी करेगा कार्रवाई!

 

हक परी और उनकी साथी हिना और आलम जर्रार को असमोली थाना पुलिस ने पांच-पांच लाख रुपये के मुचलकों से पाबंद किया है। इसके लिए 168 बीएनएस का नोटिस भी तामील करा लिया गया है। अश्लील और अमर्यादित कंटेंट वाली कई वीडियो डिलीट की गई हैं। साथ ही पुलिस ने इंटाग्राम और फेसबुक को पत्राचार कर आईडी निलंबित किए जाने का आग्रह किया है।

बढ़ी महक और परी की मुश्किल
पुलिस का दावा है कि एक वर्ष के लिए निलंबन की कार्रवाई इंटाग्राम और फेसबुक की ओर से की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद महक और परी की मुश्किल बढ़ गई है। पुलिस कार्रवाई के बाद जमानत के समय कोर्ट की ओर से भी अमर्यादित कंटेंट न बनाने और जो आईडी पर है उसको डिलीट करने की शर्तों के आधार पर जमानत मंजूर की थी।

Police imposed fine of Rs 20 lakh on four people including Mehak and Pari in 168 BNS notice

ऐसे लगा दोनों बहनों को चस्का
असमोली थाना क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर कलां निवासी मेहरूल निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक ने मई 2024 में इंस्ट्राग्राम पर आईडी बनाई थी। शुरुआत में व्यूज नहीं मिले तो दो बार नाम बदला था। जब अमर्यादित कंटेंट बनाना शुरू किया तो व्यूज मिलियन्स में पहुंच गए और फॉलोवर्स की लाइन लग गई। यहीं से इन दोनों बहनों को ऐसा चस्का लगा कि समाज और महिला सम्मान की परवाह किए बिना लगातार अमर्यादित कंटेंट बनाने में लग गईं। इसको देखते हुए अमरोहा निवासी हिना और आलम जर्रार भी जुड़ गए। हिना और आलम जर्रार को भी अमर्यादित कंटेंट शेयर करने से व्यूज भी मिले और फॉलोवर्स भी बढ़ गए। जब गांव में इसका विरोध बढ़ा तो असमोली थाना पुलिस ने कार्रवाई की। इसी क्रम में अब पाबंद किए जाने की कार्रवाई की गई है।

और पढ़े  UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल

 

इंस्टाग्राम और फेसबुक को पुलिस ने लिखा पत्र
इंटाग्राम और फेसबुक को पत्राचार कर अश्लील और अमर्यादित कंटेंट शेयर करने पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। वीडियो डिलीट भी कराए गए हैं। साथ ही 168 बीएनएस का नोटिस देकर पांच-पांच लाख रुपये के मुचलकों से पाबंद किया है। यदि उल्लंघन किया जाता है तो पुलिस कार्रवाई आगे करेगी। -कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल।

Police imposed fine of Rs 20 lakh on four people including Mehak and Pari in 168 BNS notice

चार लाख फालोवर्स…कमा रहीं 20 से 25 हजार रुपये
मेहरूल निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह वीडियो से 20 से 25 हजार रुपये कमा लेती हैं। उनके चार लाख फालोवर्स हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय होने से पहले चांदी का वर्क तैयार करने का काम करती थीं। पिता अभी भी परचून की दुकान चलाते हैं। वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि कंटेंट मर्यादित होता तो गांव का नाम रोशन होता लेकिन अब गांव का नाम खराब हुआ है। इसके चलते ही लोगों में रोष रहता है। गांव के लोगों ने कहा कि इसी तरह की युवती अमरोहा के थाना डिडौली अंतर्गत जोया निवासी हिना है जिसने अपने परिजनों का नाम खराब किया है।

Police imposed fine of Rs 20 lakh on four people including Mehak and Pari in 168 BNS notice

दो बार बदला आईडी का नाम
ग्रामीणों ने बताया कि मेहरूल निशा उर्फ परी और महक अपने दो भाइयों से बड़ी हैं। परिवार में मां और पिता हैं जो काफी समय से चांदी का वर्क बनाने का काम करते हैं। साथ ही परचून की दुकान भी चलाते हैं। दरअसल दोनों बहनों ने मिलकर मई 2024 में इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया था। पहले नाम कुछ और दिया गया था। इसके बाद फिर दो बार नाम बदला गया। बाद में महकपरी143 नाम आईडी को दिया गया। शुरुआत में कम फॉलोवर्स थे लेकिन जब कंटेंट को अश्लील और अमर्यादित किया तो फॉलोवर्स बढ़ते चले गए। वर्तमान में चार लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं।

और पढ़े  UP- प्रदेश के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी, नाटापन 8.2 प्रतिशत अंक घटा, जानिए वजह

Police imposed fine of Rs 20 lakh on four people including Mehak and Pari in 168 BNS notice

अशोभनीय कमेंट करते हैं लोग, समाज को लज्जित करने की कहते हैं बात
पुलिस ने तीनों युवतियों व युवक से चार मोबाइल को बरामद किया है। इन मोबाइल की छानबीन करने के दौरान वीडियो पर आए कमेंट पर हजारों लोगों ने अशोभनीय कमेंट किए थे। इसमें ज्यादातर लोगों ने कंटेंट बेहद खराब होने की बात लिखी थीं। महिलाओं के अपमानित करने का भी हवाला दिया था। पुलिस को छानबीन के दौरान काफी वीडियो मिले सभी का कंटेंट अश्लील या आपत्तिजनक ही मिला।

  • Related Posts

    UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया

    उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने अपने घर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी, बेटा और दो पुजारी शामिल हैं। घर…

    UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल

    फर्जी फास्टैग और वाहन नंबर के सहारे टोल चोरी और चालान से बचने के मामले की जांच में एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसटीएफ ने लखनऊ-सीतापुर एक्सप्रेसवे के…