राष्ट्रपति मुर्मू व प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं, अकीदत के साथ मनाया जा रहा पर्व, सुरक्षा कड़ी

Spread the love

 

द-उल-अधा का पर्व बृहस्पतिवार को अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। ईद-उल-अधा की जगह-जगह नमाज अदा की गई। नमाज में मुल्क में अमन-चैन और भाईचारा कायम रखने की दुआ की गई। बकरीद के अवसर पर दिल्ली और गौतमबुद्ध नगर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। दिल्ली पुलिस ने मध्य जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि पहले ही रूट मार्च और फ्लैग मार्च किए गए थे।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, ‘ईद-उज-जुहा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह त्योहार समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह पर्व हमें मानवता, विशेषकर वंचित वर्गों, की सेवा करने की प्रेरणा देता है। आइए, इस अवसर पर हम समाज में प्रेम और समरसता का संचार करने के लिए अधिक प्रतिबद्धता से आगे बढ़ें।’

पीएम मोदी ने दिया यह संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘ईद-उल-अधा की हार्दिक शुभकामनाएं! ईश्वर करे कि यह अवसर हमारे समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और गहरा करे। सभी की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना।’

Spread the love
और पढ़े  नौकरानी हत्याकांड: डॉक्टर की मां कैंसर से पीड़ित, मीना ने परिवार की तरह की थी सेवा, मनीष ने क्यों की हत्या?
  • Related Posts

    PM Modi at Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट तक क्यों रुके रहे प्रधानमंत्री मोदी? नीट परीक्षा से जुड़ा है मामला

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल से वापस लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर सीधे अपने आवास जाने के बजाय कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर ही रुकने…


    Spread the love

    Delhi- राजधानी में बदलने वाला है मौसम, भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveमौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, इस दौरान हवाओं की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति…


    Spread the love