लड़की की नीले ड्रम में मिली लाश: 3 दिन से लापता थी नेहा, प्रेम संबंधों में हत्या की आशंका, मिले ऐसे निशान

Spread the love

टियाला की रेलवे कॉलोनी इलाके में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब डीसीडब्ल्यू पुल के पास कूड़े के ढेर में पड़े नीले ड्रम से एक युवती का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मृतका की पहचान 20 वर्षीय नेहा पुत्री संत लाल निवासी गोपाल कॉलोनी के रूप में की है।

 

नेहा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की रहने वाली थी और पिछले कुछ समय से परिवार के साथ पटियाला में रह रही थी। पुलिस को आशंका है कि प्रेम संबंधों के चलते युवती की हत्या की गई है। मामले में थाना अर्बन एस्टेट में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, नेहा सोमवार से घर से लापता थी। परिवार ने उसके गायब होने की सूचना संबंधित थाने में भी दी थी। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे कॉलोनी के पास कूड़े के ढेर में एक नीले रंग का ड्रम पड़ा है जिससे बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रम खोलने पर अंदर युवती का शव मिला। ड्रम प्लास्टिक का था और उसका ढक्कन लाल रंग का था।

शुरुआत में मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बाद में हाथ पर बने टैटू और अन्य पहचान के आधार पर युवती की पहचान नेहा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार युवती के बाएं हाथ पर अंग्रेजी में ‘नेहा’ लिखा हुआ था जबकि दाएं हाथ पर एनए और दिल का टैटू बना था।

और पढ़े  अमेरिका पहुंचीं वित्त मंत्री सीतारमण: जी-20 बैठक से निवेशकों तक पर होगी नजर, 6 दिन के दौरे में और क्या-क्या?

 

मुंह पर मिले खरोंच के निशान
डीएसपी सिटी वन जंगजीत सिंह रंधावा ने बताया कि युवती के चेहरे पर खरोंच के निशान मिले हैं जिससे शक है कि उसका मुंह दबाकर हत्या की गई। हाथ पर भी खून के निशान मिले हैं। हालांकि मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को ड्रम में बंद कर सुनसान इलाके में फेंका गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

पति से अलग रह रही थी नेहा
थाना अर्बन एस्टेट के प्रभारी गुरप्रीत समराओ ने बताया कि नेहा पहले शादीशुदा थी लेकिन बाद में पति से अलग हो गई थी। परिवार के मुताबिक वह पहले भी कई बार बिना बताए घर से चली जाती थी और वापस लौट आती थी। इस बार भी परिवार को ऐसा ही लगा लेकिन बाद में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    ममता की बढ़ी मुश्किलें: ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के छात्र संगठन तृणमूल छात्र परिषद के आयोजकों के खिलाफ हेस्टिंग्स थाने में मामला दर्ज किया गया है।…


    Spread the love

    अंकित बालियान हत्याकांड: ‘चुप हूं, इसका मतलब यह नहीं कि…’, इसलिए तो न लिखी अंकित की हत्या की पटकथा

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने दो शूटरों को दबोच लिया है। पता चला है कि इस वारदात को हरियाणा के पानीपत और करनाल के शूटरों…


    Spread the love